पिछले साल आई सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाई' की मुन्नी ने सभी का दिल जीत लिया था। सलमान के साथ मुन्नी यानि हर्षाली की जोड़ी खूब जमी थी। दर्शक भी दोनों को फिर से साथ देखना चाहते हैं, तो अब ये इंतजार खत्म होने जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
फिर से साथ दिखेंगे सलमान और हर्षाली
2 of 5
सलमान और हर्षाली एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसके लिए शूटिंग भी चल रही है। ये अलग बात है कि ये कोई फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन होगा, जिसमें दोनों साथ दिखेंगे। अब हर्षाली काफी दिनों बाद सलमान से मिलीं तो बातचीत तो लंबी होनी ही है।
विज्ञापन
फिर से साथ दिखेंगे सलमान और हर्षाली
3 of 5
खबर है कि शूटिंग से वक्त मिलते ही हर्षाली सलमान से खूब बातें करती हैं। सलमान से हर्षाली अपनी दोस्तों के बारे में खूब बातें करती हैं। उन्होंने सलमान से कहा कि उनकी सारी दोस्त उनसे मिलना चाहती हैं तो आप बताओ कब मेरे दोस्तों से मिलोगे?
फिर से साथ दिखेंगे सलमान और हर्षाली
4 of 5
- फोटो : solaris
खबरों की मानें तो सलमान ने भी हर्षाली से वादा किया कि वो उनकी दोस्तों से जरूर मिलेंगे और बैठकर ढेरसारी बातें भी करेंगे।
सलमान हर्षाली के दोस्तों से मिलने के लिए समय निकाल पाएं या नहीं लेकिन इन दोनों को साथ देकने के ख्वाहिशमंदों की मुराद तो पूरी हो ही जाएगी। बड़े पर्दे पर ना सही छोटे पर ही सही।