फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान ही नहीं, बॉलीवुड के इन आठ सितारों ने भी नहीं की शादी, बढ़ती जा रही है उम्र

Tue, 19 Nov 2019 02:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
unmarried star - फोटो : amar ujala
फिल्मों में अपने पसंदीदा कलाकरों को हम एक्शन से लेकर रोमांस तक, हर एक रोल में देखते हैं। परदे पर हमारे यह स्टार अपने किरदार को इतना बखूबी निभाते हैं कि हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि यह स्टार अपनी निजी जिंदगी को भी ऐसे ही जीते होंगे। प्रेमी-प्रेमिका का किरदार हो या फिर पति-पत्नी का, हर एक किरदार में स्टार अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं। परदे पर बेहतरीन पति या फिर पत्नी का किरदार निभाने वाले ये स्टार क्या असल जिंदगी में किसी के पति और पत्नी हैं या नहीं। जी हां अगर नहीं जानते हैं तो आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के उन कलाकारों के बारे में जो उम्र में हैं ज्यादा लेकिन अभी तक हैं कुंवारे...

विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के 'दबंग खान' से तो भारतीय सिनेमा का हर एक दर्शक वाकिफ होगा। सलमान खान आज 50 साल से ऊपर के हो गए हैं। लेकिन उनकी शादी की चर्चा कहीं से कहीं तक नहीं है। हालांकि उनके अफेयर की खबरें कई हीरोइनों के साथ रहीं, लेकिन सलमान खान शादी कब करेंगे इसका अब तक किसी को कोई आइडिया नहीं हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
tabu - फोटो : social media
तब्बू
फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस तब्बू ने भी अभी तक शादी नहीं की है। तब्बू 90 के दशक की शानदार हीरोइनों में से एक रही हैं। तब्बू की उम्र 48 साल हो चुकी है।

4 of 9
akshaye khanna - फोटो : file photo
अक्षय खन्ना
एक्टर अक्षय खन्ना भी अनमेरिड स्टार वाली लिस्ट में आते हैं। अक्षय खन्ना की उम्र 44 साल हो चुकी है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 
विज्ञापन

5 of 9
अमीषा पटेल - फोटो : file photo
अमीषा पटेल
ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल की उम्र 43 साल है। फिल्मों में सफलता न मिलने के बावजूद भी अमीषा पटेल ने अभी तक शादी नहीं की है। पता हो कि ज्यादातर हीरोइने बॉलीवुड में सफलता ने मिलने पर किसी उद्योगपति से शादी करके अपनी अलग जिंदगी बसा लेती हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
uday chopra - फोटो : file photo
उदय चोपड़ा
फिल्म 'धूम' सीरीज में नजर आने वाले एक्टर उदय चोपड़ा की उम्र 46 साल है। लेकिन उन्होंने ने भी अभी तक शादी नहीं की है। उदय बॉलीवुड के उन हीरो में से एक हैं जिन्हें फिल्मी परदे पर ज्यादा सफलता नहीं मिली है। 
विज्ञापन

7 of 9
ekta kapoor - फोटो : instagram
एकता कपूर
टीवी सीरिलय से लेकर फिल्मों में बतौर निर्माता के तौर पर सुर्खियां बटोने वाली निर्देशक-निर्माता एकता कपूर ने भी अभी तक शादी नहीं की है। एकता कपूर की उम्र 44 साल हो चुकी है। सिनेमा जगत में अच्छा-खासा बड़ा नाम होने के बावजूद भी एकता कपूर अभी तक अनमेरिड हैं। 

8 of 9
Sanjay leela bhansali - फोटो : file photo
संजय लीला भंसाली
'बाजीराव मस्तानी','गोलियों की रासलीला-रामलीला' और 'पद्मावत' जैसी शानदार फिल्मों के निर्देशन से सुर्खियां बटोरने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली ने भी आज तक शादी नहीं की है। भांसली की उम्र करीब 56 साल है। लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। 
विज्ञापन

9 of 9
Divya Dutta - फोटो : file photo
दिव्या दत्ता
'वीर-जारा', 'इरादा' और 'बदलापुर' जैसी कई शानदार फिल्मों में सपोर्टिंग कलाकार के तौर पर दर्शकों के दिलों की जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी अभी तक शादी नहीं की है। दिव्या दत्ता की उम्र करीब 42 साल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें