फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर सलमान, अक्षय और जॉन ने दिया फैन्स को बड़ा सरप्राइज, ये रहा सबूत

Sat, 26 Jan 2019 05:58 PM IST
राजेश सैनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
70वां गणतंत्र दिवस फिल्म जगत और उनसे जुड़े दर्शकों के लिए खुशनुमा मालूम हो रहा है। पहला तो यह है कि देश के नागरिक सर्वोच्च सम्मान के लिए फिल्म जगत से जुड़े  गीतकार, संगीतकार और गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न के लिए चुना गया तो वहीं, कादर खान, मनोज वाजपेयी, साउथ एक्टर मोहनलाल, मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।  ऐसे में इस खास अवसर पर सलमान खान, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम ने भी अपनी नई फिल्मों के पोस्टर और टीजर रिलीज कर सोने पर सुहागा वाला काम किया...
विज्ञापन

2 of 5
Salman Khan - फोटो : instagram
सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के 'दबंग खान' यानी सलमान खान की। बता दें कि सलमान खान ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भारत' के टीजर की फैन्स को सौगात दी। बता दें कि फिल्म का टीजर बहुत पसंद किया गया और इसे लाखों में देखा गया। अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म 'भारत' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। टीजर में सलमान खान 5 नये लुक में नजर आ रहे हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
john abraham
इस कड़ी में बॉलीवुड के 'हैंडसम हंक' जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। बता दें कि जॉन बीते वर्ष फिल्म 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' की कामयाबी के बाद फिल्म 'रोमियो अकबर वॉल्टर' से नये साल 2019 का आगाज करेंगे। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पहले तो उन्होंने फिल्म से जुड़े तीन पोस्टर रिलीज किए। इसके बाद फिल्म का टीजर सामने आया। फिल्म में जॉन 28 दमदार लुक में नजर आएंगे। जॉन की रॉ के टीजर को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया है। गौरतलब है कि फिल्म इस साल 12 अप्रैल को रिलीज होगी। 



 

4 of 5
केसरी - फोटो : ANI
वहीं, बॉलीवुड के 'खिलाड़ी कुमार' भी अपने फैन्स को नाराज ना करते हुए दांव खेल गए।  70वें गणतंत्र के दिवस के मौके पर अक्षय ने अपनी फिल्म 'केसरी' का एक और पोस्टर शेयर किया है। अक्षय की यह फिल्म सारागढ़ी वार्ता पर आधारित है जिसमें सिख रेजिमेंट 1897 में अफगान आर्मी के खिलाफ लड़ी थी। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म के नये पोस्टर को आज दोपहर (26 जनवरी) शेयर किया है। पोस्टर में अक्षय कुमार 21 सिख सोल्जर के बीच राइफल लेकर खड़े होते दिख रहे हैं। इसी के साथ अक्षय ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म इसी साल 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
john and akshay
आखिर में आपको बता दें कि बीते वर्ष सलमान खान फिल्म 'रेस 3' में नजर आए थो जो बॉक्स ऑफिस पर धूल चाटती नजर आई थी। वहीं जॉन ने 'परमाणु' और 'सत्यमेव जयते' से अपने डगमगाते करियर को संभाला। ऐसे में अक्षय कुमार बीते वर्ष बायोपिक 'गोल्ड' में भूमिका निभाते दिखे थे। लेकिन अक्षय कुमार की यह फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' और 'पैडमैन' जैसा रिस्पांस हासिल करने में पीछे रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें