सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
यूं खत्म हो गया खूबसूरत रिश्ता
इन खबरों के बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। सोमी ने सलमान से कहा कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है। ऐसे में वह उनकी मदद करें। ऐश्वर्या को बिना बताए सलमान अमेरिका चले गए। उन्होंने न सिर्फ सोमी अली की मदद की, बल्कि उन्हें सहारा भी दिया। यह बात जब ऐश को पता चली, तब उन्होंने इस रिश्ते को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया, लेकिन सलमान इसके खिलाफ थे। खबरों के मुताबिक, सलमान ने ऐश्वर्या की फिल्म ‘कुछ ना कहो’ के सेट पर हंगामा किया। दोनों के बीच लड़ाई की खबरें भी सामने आई थीं। इन अफवाहों पर मुहर तब लगी, जब ऐश्वर्या 2002 में आयोजित अवॉर्ड फंक्शन में हाथ में फ्रैक्चर के साथ पहुंचीं। कुछ साल बाद एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में ऐश ने अपने और सलमान खान के रिश्ते का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि सलमान ने उनके साथ मारपीट की थी और जब वह सलमान का फोन नहीं उठाती थीं तो सलमान उनसे झगड़ा करते थे।
नोट: यह स्टोरी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार की गई है। अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है।