फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान ने कहा- बॉलीवुड में टिकना है तो करना ही पड़ेगा ये काम

Sat, 11 Nov 2017 01:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिंदी फिल्म जगत में एक दौर ऐसा था जब एक ही फिल्म में कई स्टार हुआ करते थे। 60 के दशक में 'वक्त', 'दीवार', 'शोले', 'अमर अकबर अंथोनी' जैसी फिल्मों की भरमार थी। इसके बाद 90 के दशक में एक बार फिर मल्टी स्टार्स वाली फिल्मों का दौर आया, जिसमें 'डर', 'करण अर्जुन', 'जीत', 'इश्क' जैसी मल्टी स्टारर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इस दिनों ऐसी फिल्मों का चलन बंद हो गया है। इसकी बड़ी वजह एक्टर्स की बढ़ती फीस और फिल्म का बजट है। इसे देखते हुए बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने नए एक्टर्स को नसीहत दी है। उन्होंने कहा, 'नए एक्टर्स को मल्टी स्टार वाली फिल्में करने से नहीं बचना चाहिए।'
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने बताया कि चूंकि फिल्म की शूटिंग में 150 दिनों तक का वक्त लगाता है, ऐसे में किसी ऐक्टर का फीस कम करना तो संभव नहीं है। अब मेरे, आमिर या शाहरुख के पास इतना वक्त नहीं होता कि हम कोई फिल्म साथ कर सकें। 
पढ़ें: राहुल और अंजलि का झगड़ा खत्म, सबूत हैं ये तस्वीरें

4 of 5
सलमान खान - फोटो : SELF
साथ ही उन्होंने नए एक्टर्स के लिए कहा कि अगर आपको खुद पर भरोसा है तो मल्टी स्टार वाली फिल्म करने से नहीं बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक समय हम भी इंडस्ट्री में नए थे और साथ में काम किया है। हम आज भी दोस्त हैं और हमारी दोस्ती पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। युवाओं को भी यह समझना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि एक ऐसा समय भी था जब मेरा करियर डूब रहा था। मुझे किसी फिल्म में लीड रोल नहीं मिल रहा था, उस वक्त मैंने सनी देओल, संजय दत्त के साथ फिल्में की। राहुल रॉय और अन्य कई ऐक्टरों के साथ भी मैंने फिल्में की है। 
पढ़ें: बिग बॉस का चौंकाने वाला फैसला, एक साथ निकाल दिये दो कंटेस्टेंट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें