फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की ये हीरोइन 39 की उम्र में तीसरी बार हुई प्रेग्नेंट, पूरी तरह बदल गया इस एक्ट्रेस का लुक

Thu, 24 May 2018 10:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रंभा
सलमान खान के साथ 90 के दशक में 'बंधन' और 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्म देने वाली रंभा एक बार फिर चर्चा में हैं । रंभा 39 साल की हैं और वो प्रेग्नेंट हैं । रंभा ने अपनी प्रेग्नेंसी को खुद कंफर्म किया है । रंभा ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की है ।
विज्ञापन

2 of 6
रंभा
फोटो शेयर करते हुए रंभा ने लिखा, 'ये बहुत खुशी का पल है । मैं ये खुशखबरी आप सबके साथ शेयर करना चाहती हूं । मैं प्रेग्नेंट हूं और हम तीसरे बच्चे के पैरेंट्स बनने वाले हैं । बेबी बंप के साथ फोटो शेयर करते हुए गर्व महसूस कर रही हूं ।'
विज्ञापन

3 of 6
रंभा
'मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं । मेरी और मेरे परिवार के लिए दुआ करें ।' बता दें कि फिलहाल रंभा दो बेटियों की मां हैं । रंभा की बेटियों के नाम लाण्या और साशा हैं । लाण्या 7 साल की हैं और साशा 4 साल की ।
 

4 of 6
रंभा
रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं । पिछले साल दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई थी । रंभा के पति ने कोर्ट में केस भी कर दिया था । लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों का मामला सुलझ गया है । 
 
विज्ञापन

5 of 6
रंभा
अपनी लड़ाई सुलझाने के लिए दोनों ने काउंसलिंग का सहारा लिया था । रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी फिल्में की थीं । 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती हूं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंभा
रंभा ने अपने करियर में कुल 100 फिल्में की थीं । अपने समय पर रंभा सेंसेशनल स्टार थीं । रंभा एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं । सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'जुड़वा' सुपरहिट रही थी । सोशल मीडिया पर एक्टिव रंभा अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें