फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम के लिए सलमान खान के पास नहीं हैं पैसे, जानें करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार का बड़ा बयान

Fri, 23 Feb 2018 03:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान
सलमान खान 52 साल के हो चुके हैं और अक्सर लोग उनसे शादी को लेकर सवाल पूछते रहते हैं। इस सवाल से सलमान खान बहुत परेशान हो चुके हैं। हाल ही में एक ईवेंट के दौरान सलमान के सामने फिर यही सवाल पूछा गया। इस बार सलमान का जवाब सुन आप भी सोच में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान
सलमान खान को मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। उनके साथ शादी के लिए कोई भी लड़की तैयार हो जाएगी। लेकिन जब सलमान से शादी का सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि शादी समय और पैसे की बर्बादी है।'
विज्ञापन

3 of 5
सलमान खान
सलमान का मानना है कि जितना पैसा शादी में खर्च करते हैं, उसे किसी अच्छे काम में भी लगा सकते हैं। सलमान ने कहा, 'शादी बहुत बड़ी बात होती है। शादी पर लोग लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। मैं इतना खर्चा नहीं कर सकता। इसलिए मैं आजतक सिंगल हूं।'

4 of 5
सलमान खान
बता दें कि सलमान खान के पिता सलीम खान ने 180 रुपए में शादी की थी। इस ईवेंट में सलमान ने यह भी बताया कि लोग उन्हें भाई कहकर क्यों बुलाते हैं। सलमान ने कहा, 'पहले मुझे सोहेल भाई कहकर बुलाता था। उसके बाद दोस्त भी भाई बुलाने लगे। इसके बाद इंडस्ट्री के कई सीनियर लोग भी भाई कहने लगे। तबसे मैं भाई बन गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
बता दें कि सलमान इन दिनों फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस होंगी। इसके अलावा सलमान 'भारत' और 'किक 2' की शूटिंग भी जल्द शुरू करेंगे। फिल्म 'भारत' में सलमान 5 अलग-अलग किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें