फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ही नहीं इन 5 सेलिब्रिटीज ने भी सलमान से लिया पंगा, एक का तो करियर ही हो गया बर्बाद

Sun, 29 Jul 2018 02:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
कहते हैं सलमान खान अगर किसी से दोस्ती निभाते हैं तो उस पर अपना सब कुछ लुटा देते हैं और अगर वो दुश्मनी निभाने पर आए तो फिर वो उसकी शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते। बॉलीवुड में कोई भी उनसे पंगा लेना नहीं चाहता है क्योंकि 'भाई' से दुश्मनी का खामियाजा उसे अपने करियर पर भी उठाना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको फिल्म इंडस्ट्री के 5 ऐसे ही लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अब कभी सलमान के दोस्त नहीं बन पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा
सबसे पहले हम बात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सगाई की वजह से इस गुरुवार को ही सलमान खान की फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 'भारत' की स्क्रिप्ट में लगातार हो रहे बदलाव से प्रियंका खुश नहीं थीं। बहरहाल सच्चाई चाहे जो भी हो लेकिन प्रियंका ने सलमान से पंगा तो ले ही लिया है। वैसे दोनों के रिश्ते पहले भी कभी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं और हमेशा कोल्ड वॉर की खबरें आती रही हैं। बताया जाता है 'भारत' में प्रियंका को सलमान की बहन अर्पिता की वजह से लिया गया था। प्रियंका और अर्पिता काफी अच्छी दोस्त हैं ऐसे में जब अर्पिता ने सलमान को प्रियंका का नाम सुझाया तो वो मना नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय और सलमान खान के बीच दुश्मनी की खबरों से तो सभी वाकिफ हैं। दोनों के रिश्तों के बीच कड़वाहट तब शुरू हुई जब सलमान और ऐश्वर्या रिलेशन में थे। इसी दौरान विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सलमान आधी रात को उन्हें फोन करके परेशान कर रहे थे। दरअसल, सलमान से अलग होने के बाद विवेक और ऐश्वर्या के बीच नजदीकियों की खबरें थे। विवेक ओबेरॉय के इस तरह मीडिया के सामने आने के बाद सलमान के साथ उनकी दुश्मनी हो गई जिसका नतीजा उनके करियर पर भी पड़ा।

4 of 6
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर
सलमान खान और अर्जुन कपूर एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। इसकी शुरुआत तब हुई जब अर्जुन का नाम सलमान की भाभी रहीं मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ा। कहा जाता है अर्जुन कपूर की वजह से मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच तलाक की नौबत आई।
विज्ञापन

5 of 6
सरोज खान
सरोज खान
कम ही लोगों को पता है कि कोरियोग्राफर सरोज खान और सलमान खान की बिल्कुल नहीं बनती। दोनों के बीच दरार आई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के दौरान। फिल्म के एक गाने की कोरियोग्राफी को लेकर सरोज खान और सलमान खान के बीच काफी बहस हुई थी। सलमान खान को गाने के डांस स्टेप्स नहीं पसंद आ रहे थे जिसके बाद वो सरोज खान पर भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह
मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह भी सलमान खान के दुश्मनों की लिस्ट में हैं। यह विवाद एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुआ जब सलमान ने अरिजीत से कहा कि क्या आप सो रहे थे। अरिजीत ने पलटकर जवाब दिया कि आप लोगों ने मुझे सुला दिया। अरिजीत का ये अंदाज सलमान को पसंद नहीं आया और उन्होंने अपनी फिल्म 'सुल्तान' से अरिजीत का गाना हटवा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें