सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने शादी वाले बयान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सलमान ने फिल्मफेयर से इंटरव्यू के दौरान शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया। सलमान खान से जब पूछा गया कि भारत फिल्म में कैटरीना कैफ उन्हें शादी के लिए प्रपोज करती हैं, क्या असल जिंदगी में भी उनके साथ ऐसा हुआ है? दबंग एक्टर ने कहा- ‘नहीं, अभी तक तो ऐसा कभी नहीं हुआ। ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि मैं कैंडल लाइट डिनर नहीं करता। कैंडल लाइट में मैं ये नहीं देख पाता कि मैं खा क्या रहा हूं। मुझे इस बात का बहुत दुख होता है कि अभी तक किसी ने मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया।’ जहां एक ओर सलमान शादी वाले बयान को लेकर लाइमलाइट में हैं तो वहीं उनके 10 ऐसे रिकॉर्ड हैं जिसे अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। जानिए सलमान के 10 रिकॉर्ड के बारे में।
विज्ञापन
2 of 9
tiger zinda hai
- फोटो : file photo
सलमान खान की फिल्म हमेशा ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करती है। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने 300 करोड़ के पार कमाई की थी। सलमान की अब तक 13 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी हैं और 'टाइगर जिंदा है' 12वीं फिल्म है। जबकि 'भारत' 14वीं फिल्म है।
विज्ञापन
3 of 9
tiger zinda hai
- फोटो : file photo
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का ट्रेलर 6 नवंबर 2017 को रिलीज हुआ था। महज 24 घंटे के अंदर ही इसे 2 करोड़ 90 लाख लोगों ने देखा, 480 हजार लोगों ने लाइक किया तो वहीं 250 हजार लोगों ने शेयर किया था।
4 of 9
tiger zinda hai
- फोटो : file photo
'टाइगर जिंदा है' ने ओपनिंग के पहले तीन दिन में ही 114 करोड़ की कमाई कर ली। इसी के साथ ही पहली हिंदी फिल्म बन गई जिसने 3 दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इससे पहले 'सुल्तान' ने 3 दिन में 105 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
विज्ञापन
5 of 9
tiger zinda hai
- फोटो : file photo
'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन में ही 45 करोड़ करोड़ की कमाई कर ली थी। इससे पहले साउथ की फिल्म 'बाहुबली 2' ने पहले दिन में 46 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसी के साथ 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा की पहले दिन में सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी थी तो वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म दूसरी।
विज्ञापन
6 of 9
Nawab Shah Tiger Zinda hai Film
- फोटो : file photo
सलमान की ये फिल्म 'एक था टाइगर' की फ्रेंचाइजी है। अभी तक किसी फ्रेंचाइजी फिल्म ने इतनी जबरदस्त ओपनिंग नहीं की है। लेकिन 'टाइगर जिंदा है' ने पहले ही दिन 34 करोड़ रुपए कमाकर रिकॉर्ड कायम कर दिया। हिंदी फिल्मों में साल 2017 की हाईएस्ट ओपनिंग वीकेंड फिल्म बन गई है। इसके अलावा सबसे ज्यादा तेजी से 100 करोड़ रुपए कमाने का रिकॉर्ड भी 'टाइगर' ने अपने नाम कर लिया है।
विज्ञापन
7 of 9
Tiger Zinda Hai
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के दबंग खान ने लगातार एक के बाद एक 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। इन फिल्मों में 2012 में एक था टाइगर, 2014 में किक, 2015 में बजरंगी भाईजान, 2016 में सुल्तान और 2017 में रिलीज 'टाइगर जिंदा है' फिल्म शामिल है।
8 of 9
tiger zinda hai
- फोटो : file photo
सलमान खान की इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वीकेंड पर 'बाहुबली' फिल्म ने 247 करोड़ की कमाई कर पहला स्थान हासिल किया। सुल्तान 229.16 करोड़ की कमाई करके दूसरे स्थान पर काबिज हुई। वहीं 'टाइगर जिंदा है' फिल्म पहले वीकेंड पर 216.04 करोड़ की कमाई कर साल की तीसरी वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' हाईएस्ट बॉलीवुड ग्रॉसर और फ्रेंचाइजी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। 'बाहुबली' के बाद सबसे ज्यादा पसंदीदा फिल्म बन गई। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है तेजी से 150 करोड़ कमाने वाली फिल्म भी है।