ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता के निधन पर जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया वहीं फिल्मी गलियारों में इस बात की चर्चो जोरों पर है कि सलमान की तरफ से ऐश्वर्या के लिए किसी भी तरह का संदेश नहीं आया।
ताज्जुब की बात तो ये है कि वो ऐश के पिता के अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचे जबकि शाहरुख खान से लेकर सोनाली बेंद्रे जैसे तमाम सितारे वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
पिता की मौत से गमगीन ऐश्वर्या को क्यों नहीं मिली सलमान खान से सांत्वना ?
2 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सलमान दुख के इस मौके पर ऐश के साथ क्यों नहीं खड़े हुए ये तो पता नहीं लेकिन इसकी एक बड़ी वजह बताई जा रही है और वो ऐश के साथ उनका ब्रेकअप।
कहा जाता है कि ऐश कि पिता कृष्णाराज राय को सलमान और ऐश का रिश्ता बिल्कुल पसंद नहीं था। उन्हें सलमान का एटीट्यूड, उनका बर्ताव भी बिल्कुल रास नहीं आता था। यही वजह कि कृष्णाराज ऐश्वर्या और सलमान के रिश्ते के खिलाफ थे।
विज्ञापन
पिता की मौत से गमगीन ऐश्वर्या को क्यों नहीं मिली सलमान खान से सांत्वना ?
3 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने ऐश्वर्या के पिता के साथ बदतमीजी की थी और ये ऐश्वर्या को बर्दाश्त नहीं हुआ था। इस बदतमीजी और बुरे बर्ताव के बाद जहां ऐश्वर्या के मां-बाप ने सलमान और ऐश के रिश्ते को अस्वीकार कर दिया तो वहीं ऐश ने भी सलमान से रिश्ता खत्म कर लिया।
पिता की मौत से गमगीन ऐश्वर्या को क्यों नहीं मिली सलमान खान से सांत्वना ?
4 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
इसके बाद भी सलमान बाज नहीं आए और ऐश्वर्या के घर के बाहर जाकर कई बार हंगामा भी किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और इस तरह एक खूबसूरत लव स्टोरी का दुखद अंत हो गया।
पिता की मौत से गमगीन ऐश्वर्या को क्यों नहीं मिली सलमान खान से सांत्वना ?
5 of 5
सलमान खान ऐश्वर्या राय
सालों पहले एक इंटरव्यू में खुद सलमान ने कबूल भी किया था कि उनकी बेवकूफी की वजह से ऐश्वर्या के साथ उनका रिलेशन बिगड़ गया और अपने बुरे बर्ताव की वजह से ऐश को खो दिया।