फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: एक दूसरे के प्यार में पागल इन सितारों ने की थी सगाई, शादी तक बात पहुंचने से पहले ही अलग हुईं राहें

Fri, 17 Nov 2023 03:12 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही एक दुसरे से अलग हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान, अक्षय कुमार, करिश्मा कपूर - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। इंडस्ट्री के कई ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने सगाई तो की, लेकिन शादी के पवित्र बंधन में बंधने से पहले ही एक दुसरे से अलग हो गए। ऐसे में आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
अक्षय कुमार और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 
अक्षय कुमार और रवीना टंडन 'मोहरा' और 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' जैसी फिल्मों में इश्क फरमाते नजर आए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय और रवीना इन फिल्मों में काम करने के दौरान ही एक दूसरे के करीब आए थे। कुछ समय बाद कपल ने गुपचुप सगाई कर ली थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और अक्षय कुमार और रवीना टंडन की राहें अलग हो गईं।
विज्ञापन

3 of 6
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर 
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों सितारे परिवार की रजामंदी से शादी करने वाले थे। हालांकि, अभिषेक और करिश्मा ने साल 2002 में सगाई भी कर ली थी, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि शादी तक बात पहुंचने से पहले ही दोनों की सगाई टूट गई।

4 of 6
सलमान खान और संगीता बिजलानी - फोटो : फाइल
सलमान खान और संगीता बिजलानी 
सलमान खान ने भले ही आज तक शादी ना की हो, लेकिन एक समय में वे संगीत बिजलानी के साथ शादी रचाने के लिए तैयार थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान और संगीता बिजलानी के शादी के कार्ड भी छप गए थे। हालांकि, कुछ कारणों से दोनों की शादी आखिरी समय पर टूट गई।
विज्ञापन

5 of 6
साजिद खान और गौहर खान - फोटो : social media
साजिद खान और गौहर खान 
साजिद खान उस समय काफी चर्चा में रहे थे, जब वे गौहर खान को डेट कर रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, साजिद और गौहर एक दूसरे से शादी करने को तैयार थे और दोनों ने सगाई भी कर ली थी। एक साल तक साथ रहने के बाद साजिद खान और गौहर खान की राहें अलग हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विवेक ओबेरॉय- गुरप्रीत गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल
विवेक ओबेरॉय और गुरप्रीत गिल की जोड़ी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। विवेक ओबेरॉय ने फिल्मी दुनिया में आने से पहले गुरप्रीत गिल से सगाई की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरप्रीत गिल और विवेक ओबेरॉय के अलग होने का कारण अभिनेता का व्यस्त होना बताया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें