फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों नहीं हो रही सलमान खान की शादी, पिता सलीम ने बताई ये वजह

Thu, 09 May 2019 12:08 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
salman khan salim khan
बॉलीवुड में इन दिनों सलमान खान का सिक्का सबसे बुलंद हैं। अभिनेता की झोली में एक के बाद एक फिल्म आ रही है। फिलहाल 'दबंग खान' ने फिल्म 'भारत' की शूटिंग खत्म की है और अब अपनी अगली फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में वयस्त हैं। इधर सलमान के फैन्स को इंतजार है कि वह कब शादी करेंगे। अभिनेता की शादी को लेकर मीडिया में भी खूब चर्चा होती रही हैं। अब खुद अभिनेता के पिता सलीम खान ने भी सलमान की शादी को लेकर बड़ी बात बताई है।  
विज्ञापन

2 of 4
salman khan salim khan

दरअसल, सलीम खान ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सलमान खान शादी क्यों नहीं कर रहे पर जवाब दिया था। उनसे सवाल किया गया था कि 'आखिर क्यों सलमान खान का घर आजतक नहीं बस पाया? जबकि उनका नाम लगातार बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अदाकाराओं के साथ जुड़ता रहा है? सलीम ने इस सवाल का बहुत ही चौंकाने वाला जवाब दिया था। जिसे जानने के बाद सलमान के फैन्स हैरान हो सकते हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
salman khan salim khan

सलीम खान ने बताया था 'जब सलमान के किसी रिलेशन की शुरुआत होती है तब तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है और सब कुछ अच्छा लगता है, लेकिन उसके कुछ समय बाद ही जब सलमान उस लड़की में अपनी मां की झलक देखने लगते हैं तो बस यहीं से मामला खराब होना शुरू जाता है।'

 

विज्ञापन

4 of 4
salman khan salim khan
लेकिन, अब कोई भी नहीं जानता कि सलमान खान शादी कब करेंगे। फिलहाल तो वह अपनी फिल्मों को लेकर इतने बिजी हैं कि घरवालों के साथ समय बिताने के लिए भी उनके पास फुर्सत नहीं है। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल ईद के मौके पर 5 जून को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कटरीना कैफ एक बार फिर उनके अपोजिट नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें