फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

Fri, 24 Jun 2016 06:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
रेप पीड़िता से अपनी तुलना करके फंसे सलमान खान पर इस समय चौतरफा हमले हो रहे हैं। सलमान ने तो अभी तक अपने इस बयान पर कुछ नहीं कहा लेकिन पापा सलीम उन्हें बचाने के लिए जरूर सामने आ गए हैं। ये पहला मौका नहीं है जब सलीम खान ने सलमान की बला अपने सिर ली है।
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

2 of 8
सलमान खान ने शूटिंग के बाद की थकान के बारे में बात करते हुए हाल ही में कहा कि वो 'रेप पीड़िता' जैसा महसूस करते थे। उनके इस बयान को लेकर जबरदस्त हंगामा हो रहा है। सलीम खान बेटे सलमान को बचाने के लिए मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने सलमान की बात के लिए माफी मांगी है साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान को इस पर सफाई देने की कोई जरूरत नहीं है और अब ये विवाद खत्म कर देना चाहिए।
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

3 of 8
सलमान खान को कुछ समय पहले रियो ओलंपिक के लिए गुडविल ब्रांड एबेसडर चुना गया तो सरकार के इस फैसले की काफी आलोचना हुई। जब कई बड़े खिलाड़ियों ने सलमान पर निशाना साधा तो सलीम ही बेटे के लिए आगे आए। सलीम ने कहा कि सलमान साइक्लिस्ट, तैराक और वेट लिफ्टिंग को काफी अच्छे से जानते हैं। इसलिए उन पर हमले ठीक नहीं हैं।

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

4 of 8
मुंबई के 1993 के बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को पिछले साल जुलाई में फांसी दे दी गई थी। इस फांसी को लेकर देशभर में कई संगठनों ने विरोध किया था। इसी पर सलमान ने भी एक के बाद एक ट्वीट पर इस फांसी पर सवाल उठाया था, जिसके बाद बुरी तरह से उनका विरोध शुरू हो गया। इसके बाद भी सलीम ने ही सलमान को बच्चा बताते हुए उनकी तरफ से माफी मांगी थी, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

5 of 8
sa
सलमान खान ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ पतंग उडाई। इसके बाद उस समय की उनकी आने वाली फिल्म 'जय हो' का विरोध शुरू हो गया और कई संगठनों ने प्रशंसकों से फिल्म ना देखने की अपील कर दी। इसके बाद सलीम खान ने ही ऐसे लोगों को फटकार लगाई और पीएम मोदी और सलमान का बचाव किया।
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

6 of 8
2002 के हिट एंड रन मामले में पिछले साल जब सलमान के खिलाफ फैसला आया तो सलीम ने कहा कि उनके बेटे के रोल को जिस तरह से पेश किया जा रहा है वो सही नहीं है। उन्होंने सलमान को निर्दोष बताया।
विज्ञापन

आधा दर्जन बार सलमान की 'बला' अपने सिर ले चुके हैं पापा सलीम

7 of 8
1998 में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफ अली खान, नीलम और सोनाली बेन्द्रे पर काले हिरण के शिकार का मामला दर्ज हुआ। तब भी सलीम ने यही कहा कि सलमान ने कोई गुनाह नहीं किया।
विज्ञापन

8 of 8
अब बस सलीम खान ये दुआ कर सकते हैं कि सलमान उन्हें फिर से किसी नई मुसीबत में ना डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें