बिग बॉस 13 शुरू हुए अभी 2 दिन ही हुए हैं और दर्शकों के रिव्यू आने शुरू हो गए हैं । कुछ दर्शकों को ये सीजन बोरिंग लग रहा है । हालांकि दूसरे दिन घर में जो कुछ हुआ उससे दर्शक जरूर एंटरटेन हुए होंगे । घर में चाय पत्ती एक बड़ा मुद्दा बन गई । धीरे-धीरे पूरे राशन पर कंटेंस्टेंट के बीच घमासान देखने को मिला ।
विज्ञापन
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
घर के सभी सदस्य दिन की शुरुआत चाय से करते हैं । एक दिन पहले मिली चाय की पत्ती खत्म होने की कगार पर आ गई । इसको लेकर दलजीत सभी घरवालों को सिर्फ सुबह और शाम में ही चाय पीने के लिए कहती हैं, ताकि पूरे हफ्ते चाय पत्ती चल सके । लेकिन असीम फिर भी अपने लिए चाय बनाते हैं ।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
असीम की इस बात पर पारस को काफी गुस्सा आ जाता है और वो चाय पत्ती को लेकर असीम रियाज को खरी खोटी सुना देते हैं । इसके बाद खाने को लेकर सिद्धार्थ शुक्ला और सिद्धार्थ डे के बीच भी लड़ाई हो जाती है । यह लड़ाई यहीं नहीं थमी । घर का राशन सिर्फ दो दिन में खत्म होने पर सभी घरवाले शहनाज और पारस को टारगेट करते हैं ।
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
दरअसल, राशन को मैनेज करने की जिम्मेदारी शहनाज और पारस की है । ऐसे में राशन खत्म होने पर सभी इन दोनों पर नाराज होते हैं । पारस तो अपनी सफाई में घरवालों को राशन बचाने का आइडिया दे देते हैं, लेकिन शहनाज कहती हैं कि वो राशन की जिम्मेदारी नहीं उठा सकती हैं, उन्हें ये सब समझ नहीं आता है ।
सभी लोग शहनाज को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो सबसे परेशान होकर फूट-फूट कर रोने लगती हैं । बता दें कि कल नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हुई । इसमें घर से बेघर होने के लिए देवोलीना, रश्मि, शेफाली, कोएना और दलजीत नॉमिनेट हुईं।