salaar
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कारण रुकी शूटिंग
'सालार' के आर्ट डायरेक्टर रवि कुमार ने इस बातचीत में आगे के शूटिंग शेड्यूल के बारे में भी कईं खुलासे किए। उन्होंने बताया कि 'अगस्त में होने वाले अगले शेड्यूल के लिए कईं असाधारण सेट बनाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से फिल्म की शूटिंग को कुछ समय के लिए रोका गया था।' फिल्म में प्रभास के साथ ही श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि जगपति बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हॉम्बले फिल्म्स के बैनर तले प्रशांत नील के इस प्रोजेक्ट का निर्माण बहुत ही भव्य तरीके से किया जा रहा है।