श्रुति हासन
बातचीत के दौरान श्रुति ने प्रभास के खानपान के शौक का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रभास को खाने-पीने के बेहद शौक है और साथ ही वह दूसरों को भी खिलाना पसंद करते हैं। श्रुति ने आगे कहा, 'जो लोग दूसरों को खिलाने के शौकीन होते हैं, दुनिया में उनकी एक खास जगह होती है। प्रभास भी लोगों के काफी प्यार से खाना खिलाते हैं। यह उनकी सभी खूबियों में सबसे खास है।' वैसे, श्रुति के अलावा श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण का अनुभव भी प्रभास के साथ काम करते हुए कुछ यही रहा है। बता दें कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसका टाइटल अभी तय नहीं है। इसे 'प्रोजेक्ट के' कहा जा रहा है।