सिनेमा जगत के 'बाहुबली' यानी प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों, उनकी फिल्म 'आदिपुरुष' का पोस्टर सामने आया था। इसके अलावा, प्रभास अपनी एक्शन बेस्ड फिल्म 'सालार' की वजह से भी खूब लाइमलाइट बटौर रहे हैं, जो पैन इंडिया लेवल पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन 'केजीएफ' को डायरेक्ट करने वाले प्रशांत नील कर रहे हैं। बीते दिनों, 'सालार' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने मेकर्स के साथ मिलकर एक बड़ा फैसला लिया है।