फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पद्मावती' पर बोले साक्षी महाराज, 'फिल्म वाले पैसों के लिए कपड़े तक उतार सकते हैं'

Fri, 10 Nov 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी महाराज
संजय लीला भंसाली की सफाई के बाद भी फिल्म 'पद्मावती' का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब इस मामले में बीजेपी नेता और सांसद साक्षी महाराज भी कूद पड़े हैं। उनसे जब पद्मावती के रिलीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इतिहास के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'
विज्ञापन

2 of 5
Padmavati Trailer
साक्षी महाराज कहते हैं, 'जिस तरह पद्मावती, महारानी, मां, हिंदू और किसानों का मजाक बनाया जा रहा है, सरकार और प्रशासन को पता होना चाहिए कि यह गलत हो रहा है और फिल्म पद्मावती को पूरी तरह बैन किया जाना चाहिए।'

पढ़ें- इस शादीशुदा हीरोइन पर आया था आशुतोष राणा का दिल, सेट से धक्के मारकर निकाल दिए गए थे
विज्ञापन

3 of 5
Padmavati Trailer
इसके आगे वो कहते हैं, 'फिल्म इंडस्ट्री को अस्मिता और राष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए। वह इसके लिए नंगे होने के साथ-साथ कुछ भी कर सकते हैं।' बता दें कि साक्षी महाराज से पहले बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय ने भी विवादित बयान दिया था।
पढ़ें- छोटी ड्रेस में ऐश्वर्या की ऐसी तस्वीरें आईं सामने, अभिषेक को कहना पड़ा- 'डिलीट कर दो फोटो'

4 of 5
Padmavati Trailer
उन्होंने फिल्म का बहिष्कार करते हुए फिल्मी दुनिया के रिश्तों पर सवाल उठाए थे। सांसद ने कहा था, 'इस फिल्‍म का मैं बहिष्‍कार करता हूं। फिल्‍मी दुनिया में, एक पत्‍नी आज छोड़ दी कल दूसरी के साथ। जिनकी बीवी रोज शौहर बदलती हैं उनके लिए जौहर की कल्‍पना मुश्किल है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmavati
विवाद बढ़ता देख फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने एक वीडियो जारी कर कहा था, 'पद्मावती बहुत ईमानदारी से, जिम्मेदारी से, मेहनत से बनाई है। मैं रानी पद्मावती की कहानी से हमेशा से प्रभावित रहा हूं और यह फिल्म उनकी वीरता, उनके बलिदान को नमन करती है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें