वाजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यही नहीं पवन झा यह भी बताते हैं कि बॉलीवुड का चस्का इन दो भाइयों को तब लगा जब वह पंचम दा की संगीत रिकॉर्डिंग में अपने पिता के साथ जाया करते थे। यह बात तो किसी से छिपी नहीं है कि साजिद-वाजिद को सलमान खान ने कई फिल्मों में काम करने का मौका दिया। सलमान खान के साथ इस जोड़ी ने 'प्यार किया तो डरना क्या', 'हैलो ब्रदर', 'तुमको न भूल पाएंगे', 'तेरे नाम', 'गर्व', 'मुझसे शादी करोगी', 'पार्टनर', 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो', 'वांटेड', 'वीर', 'दबंग' जैसी तमाम फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही साजिद-वाजिद ने 'गुनाह', 'क्या यही प्यार है', 'चोरी चोरी', 'द किलर' में भी संगीतकार के रूप में काम किया और दोनों ने आखिरी बार साथ दबंग-3 में काम किया। साजिद-वाजिद ने गैर-फिल्मी गीतों पर भी काम किया था जिसमें सबसे अहम रही थी 1999 में आई सोनू निगम की 'दीवाना' एलबम।