चलिए, हम आपको बताते हैं कि वह एक्ट्रेस आखिर कौन हैं। बता दें कि, 'हाउसफुल' के तीनों सीरीज में जैकलीन फर्नांडीज थीं जबकि 'हाउसफुल 4' में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। फिल्म के दौरान साजिद खान और जैकलीन के बीच अफेयर की जबरदस्त चर्चा थी। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। साजिद खान की बातों से तो ऐसा ही लगता है कि जैकलीन उनको लेकर काफी पजेसिव थी जिसे लेकर वह परेशान हो गए लेकिन पूरा मामला क्या है यह तो टीवी शो के दौरान पता चलेगा। गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिज सलमान के साथ किक में भी नजर आ चुकी हैं।