सैयारा बॉक्स ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
इस साल की ये चार फिल्में 'सैयारा' से आगे
फिल्म 'सैयारा' कमाई के मामले में इस साल की टॉप 5 फिल्मों में पांचवें स्थान पर है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी यह भारतीय फिल्मों में पांचवें नंबर पर है। अभी तक यह रेस में सिर्फ चार फिल्मों, 'छावा', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' और 'सितारे जमीन पर' से पीछे है। फिल्म 'सैयारा' एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। इसके जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। इस फिल्म का बजट करीब 60 करोड़ रुपये है।