फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saiyaara Collection: मंगलवार को कम हुई ‘सैयारा’ की कमाई, सन ऑफ सरदार 2 और धड़क 2 से फिर भी आगे

Tue, 12 Aug 2025 08:40 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saiyaara Box Office Collection Day 26: इस वक्त सिनेमाघरों में तीन बॉलीवुड फिल्में ‘सैयारा’, ‘धड़क 2’ और ‘सन ऑफ सरदसर 2’ मौजूद हैं। तीनों फिल्मों में से सिर्फ ‘सैयारा’ ही अच्छा कलेक्शन कर रही हैं। आज 26वें दिन फिल्म ‘सैयारा’ ने जानिए कितनी कमाई की है।    

विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ की 26वें दिन में आकर भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा रही है। आज जरूर इसकी कमाई कम हुई। लेकिन वीकएंड पर इसकी कमाई में अचानक उछाल आ जाता है।  वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी इसका 541.13 करोड़ रुपये हो चुका है। जानिए, 26वें दिन इसने कितनी कमाई की है और इसका कुल कलेक्शन कितना हुआ है। 

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘सैयारा’ का 26वें दिन का कलेक्शन 
‘सैयारा’ ने 26वें दिन 1.1 करोड़ रुपये (शुरुआती आंकड़े) का कलेक्शन किया है। भारत में इसका कुल कलेक्शन अब तक 320.95 करोड़ रुपये हो चुका है। बड़ी बात ये है कि 541.13 करोड़ रुपये की कमाई (वर्ल्डवाइड)  के साथ ‘सैयारा’ इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।  
विज्ञापन

3 of 5
'सैयारा' फिल्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पीछा छोड़ा 
‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में इस साल रिलीज हुई ‘सितारे जमीन पर’, ‘रेड 2’ और ‘हाउसफुल 5’ को पहले ही पीछे छोड़ दिया है। ‘सितारे जमीन पर’ ने 263.42 करोड़ रुपये, ‘रेड 2’ ने 243.06 करोड़ रुपये और ‘हाउसफुल 5’ 238.09 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। 

4 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सैयारा के आगे ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘धड़क 2’ का कलेक्शन रह गया आधा
अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ और तृप्ति डिमरी की ‘धड़क 2’ का कलेक्शन आज यानी मंगलवार को बहुत कम रहा। अजय की फिल्म ने 62 लाख रुपये और ‘धड़क 2’ ने 46 लाख रुपये ही कमाए है। इस तरह देखा जाए तो इनका कलेक्शन ‘सैयारा’ से लगभग आधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
जल्द ओटीटी पर होगा ‘सैयारा’ का प्रीमियर
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ जल्द ही ओटीटी पर भी आएगी। इस फिल्म का प्रीमियर 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। अभी यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज का पोस्टर शेयर किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें