Saiyaara Days 2 Box Office Collection: मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी बंपर कमाई कर रही है। दो नए एक्टर्स के साथ बनी इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
दो नए एक्टर्स के साथ फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर दांव खेला। पहले दिन इस फिल्म की कमाई ने चौंका दिया। दूसरे दिन भी इसने बंपर कमाई की है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘सैयारा’से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है। दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की लव स्टोरी यंग ऑडियंस को पसंद आ रही है। जानिए, दूसरे दिन फिल्म ‘सैयारा’ ने कितने रुपये बटोर लिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे दिन का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘सैयारा’ ने दूसरे दिन 16.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 37.79 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आधा बजट वसूल कर चुकी है ‘सैयारा’
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म ‘सैयारा’ का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन में आकर ही लगभग अपना आधा बजट वसूल कर लिया है। जिस रफ्तार से यह कमाई कर रही है, उससे लगता है कि जल्द ही अपना पूरा बजट वसूल लेगी। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी रोहन शंकर, संकल्प सदाना ने लिखी है।
4 of 5
फिल्म 'सैयारा'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राेमांस और म्यूजिक की डबल डोज कर गई काम
मोहित सूरी इंटेंस लव स्टोरी वाली फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में मोहित का वही अंदाज नजर आता है। फिल्म ‘सैयारा’ की कहानी एक गुस्सैल म्यूजिशियन कृष (अहान पांडे) की है, जिसको एक बड़े ब्रेक की तलाश है। उसकी मुलाकात वाणी (अनीत पड्डा) से होती है। इन दोनों के बीच एक ही बात कॉमन है, म्यूजिक। वाणी गाने लिखती है, उन गानों को कृष गाता है। जो आगे चलकर हिट होते हैं। इसी बीच दोनों को प्यार होता है। मगर किस्मत इन्हें अलग कर देती है। क्या ये फिर दोबारा मिलते हैं? इसी कहानी को मोहित सूरी ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है।
शाहरुख खान की ‘पठान’ से पीछे ‘सैयारा’
कोविड के समय से अब तक यशराज फिल्म्स की जो मूवीज रिलीज हुईं, उनमें ‘सैयारा’ दूसरे नंबर पर है। पहले दिन बढ़िया कमाई के मामले में ‘पठान’ है, जिसने पहले दिन 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं ‘सैयारा’ ने 21 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए। इसके अलावा ‘टाइगर 3’ ने 43 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर ‘शमशेरा’ का नंबर है, इसने 10. 70 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने 10.70 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे।