फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनने को तरसीं बॉलीवुड की ये 4 सुपरहिट एक्ट्रेस, एक तो भाजपा के टिकट से लड़ रहीं चुनाव

Wed, 08 May 2019 06:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya, Saira and Shabana - फोटो : file photo
बॉलीवुड में कई हीरोइनें ऐसी हैं जिन्होंने लंबे वक्त तक फिल्म इंडस्ट्री में राज किया। कई सुपरहिट फिल्में दी और शोहरत की बुलंदिया हासिल की। इनमें से कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्हें शादी के कई साल बाद भी मां बनने का सुख नहीं मिल पाया है। 12 मई को मदर्स डे हैं। ऐसे में आज हम आपको उन एक्ट्रेसेज के बारे में बताते हैं जिनकी अपनी अभी तक कोई भी औलाद नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
shabana azmi - फोटो : file photo
शबाना आजमी को बॉलीवुड में कई बरस हो चुके हैं। इन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। इन फिल्मों में अंकुर, शतरंज के खिलाड़ी, मासूम, अर्थ, अवतार के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। शबाना आजमी ने जावेद अख्तर से साल 1984 में शादी की थी। इन दोनों की शादी को 35 साल हो चुके है। शबाना आजमी की अपनी कोई संतान नहीं है। हालांकि दो सौतेले बच्चे हैं फरहान अख्तर और जोया अख्तर।
विज्ञापन

3 of 5
sangeeta bijlani - फोटो : file photo
पूर्व मिस इंडिया संगीता बिजलानी बॉलीवुड में भी हाथ आजमा चुकी हैं। संगीता की शादी 1996 में पूर्व कप्तान मोहम्मद अजरुद्दीन से हुई थी। 16 साल तक यह दोनों एक साथ रहे लेकिन बाद में अलग हो गए। संगीता बिजलानी की भी कोई संतान नहीं है। 

4 of 5
Saira Banu and Dilip Kumar - फोटो : file photo
हिंदी सिनेमाजगत में सायरा बानो ने महज 16 साल की उम्र में ही डेब्यू कर लिया था। सायना बानो कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं जिसमें जंगली, पड़ोसन, आदमी और इंसान, गोपी के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को 53 साल हो चुके हैं। यह दोनों भी संतान सुख से वंचित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaya prada - फोटो : social media
80 से 90 के दशक में जया प्रदा का बॉलीवुड में सिक्का चलता था। फिल्मों में शोहरत हासिल करने के बाद जया प्रदा ने साल 1986 में प्रोड्यूसर श्रीकांत नाहटा से शादी रचा ली थी। जया प्रदा की अपनी कोई संतान नहीं हुई थी जिसके बाद उन्होंने एक बेटा गोद लिया। बॉलीवुड से दूर जया प्रदा कई साल से राजनीति में सक्रिय है। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। जया प्रदा इस बार रामपुर से चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें