फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर की ऊंचाई पर पहुंच इन अभिनेत्रियों ने की थी शादी, इस हीरोइन ने तो इंडस्ट्री को कहा अलविदा

Fri, 31 Jul 2020 03:12 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिलीप कुमार, सायरा बानो और पति के साथ असिन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने करियर के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद शादी कर ली और इंडस्ट्री से दूरी बना ली। जब वो दोबारा पर्दे पर लौटीं भी तो कई सालों बाद दिखीं। तब उन्हें मुख्य अभिनेत्री नहीं बल्कि साइड किरदार करने पड़े। कई अभिनेत्रियों ने तो शादी के बाद फिल्मी दुनिया को अलविदा तक कह दिया। आज हम ऐसी अभिनेत्रियों की चर्चा करेंगे जिन्होंने करियर की बुलंदी पर रहते हुए शादी कर ली और इंडस्ट्री से दूरी बना ली। 
विज्ञापन

2 of 6
सायरा बानो और दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरे जमाने की अभिनेत्री सायरा बानो ने दिलीप कुमार के साथ शादी के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। सायरा ने 'पड़ोसन', 'जंगली', 'झुक गया आसमान' सहित कई अन्य हिट फिल्में दीं। 22 साल की उम्र में वो दिलीप कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।
विज्ञापन

3 of 6
भाग्यश्री, हिमालय दासानी - फोटो : सोशल मीडिया
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' से डेब्यू करने वालीं भाग्यश्री पहली फिल्म से ही लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। 19 साल की उम्र में भाग्यश्री ने निर्माता हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। इसके बाद भाग्यश्री कुछ फिल्मों में नजर आईं लेकिन वो फ्लॉप रहीं। 

4 of 6
नीतू कपूर, ऋषि कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
70 के दशक में अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना देने वालीं अभिनेत्री नीतू सिंह ने करीब 20 फिल्मों में मुख्य किरदार किया। इस दौरान उनको अभिनेता ऋषि कपूर से प्यार हो गया। महज 21 साल की उम्र में नीतू ने ऋषि से शादी कर ली। जब नीतू ने शादी की उस समय बॉलीवुड में उनकी सफलता का डंका बज रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
फराह नाज - फोटो : सोशल मीडिया
28 साल की उम्र में अभिनेत्री फराह नाज ने विंदू दारा सिंह के साथ शादी की और शादी के बाद फराह बड़े पर्दे से गायब ही हो गईं। आखिरी बार उन्हें साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'शिखर' में देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
असिन, राहुल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री असिन को आमिर खान की फिल्म 'गजनी' से बड़ी सफलता मिली थी। इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म 'रेडी' और अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 2' में भी नजर आईं। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ 2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें