सायरा बानो जब से सोशल मीडिया पर एक्टिव हुई हैं, वह अपने दिवंगत पति और अभिनेता दिलीप कुमार से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा करती ही रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने साहब के बारे में एक बार फिर मजेदार बातें बताई हैं। दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन का एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा तालमेल था। सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर बच्चन के साथ दिलीप कुमार की कुछ तस्वीरें साझा कीं और उनके बीच किस तरह का तालमेल था, इसका खुलासा किया। सायरा ने शुरुआत करते हुए कहा कि वह अभिनेता ओम प्रकाश ही थे, जिन्होंने सबसे पहले दिलीप कुमार को बिग बी के बारे में बताया था।