फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सायरा का जन्मदिन और प्रियंका को समर्थन में आयुष्मान सहित ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Fri, 23 Aug 2019 12:35 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Saira Banu and Vaani Kapoor - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के 'द मोस्ट एलिजिबल बैचलर' रहे दिलीप कुमार और सायरा बानो की प्रेम कहानी बेहद रोमांटिक रही है। बॉलीवुड के इस कपल के फैंस इस बात को बखूबी जानते हैं कि सायरा शुरू से ही दिलीप कुमार की फैन थीं। 23 अगस्त को सायरा बानो का जन्मदिन होता है।

सायरा के होते हुए भी दिलीप कुमार ने रचाई थी दूसरी शादी, ऐसे हुआ था अपनी गलती का अहसास
विज्ञापन

2 of 5
vaani kapoor - फोटो : Social Media
फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वाणी कपूर के खाते में बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद भी वो बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की करने में कामयाब हुई हैं। वाणी बॉलीवुड के साथ तमिल भाषा में फिल्म कर चुकी हैं। वाणी का जन्म 23 अगस्त, 1988 को दिल्ली में हुआ। आज वाणी कपूर का जन्मदिन है।

बॉलीवुड में आने से पहले होटल में काम करती थी ये एक्ट्रेस, सिर्फ 3 फिल्मों से मचा चुकी है तहलका
विज्ञापन

3 of 5
arjun kapoor and Disha Patani - फोटो : amar ujala
इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील के अमेजन रेन फॉरेस्ट के जंगलों में आग लगी हुई है। बीते 16 दिन से लगी इस आग ने जंगल मेें काफी तबाही मचाई है। अमेजन रेन फॉरेस्ट जंगल पृथ्वी के लिए काफी खास हैं क्योंकि ये पूरी धरती के लिए करीब 20 प्रतिशत ऑक्सीजन की आपूर्ति करता है। जंगल की इस आग पर कई फिल्मी सितारों ने चिंता व्यक्त की है।

अमेजन के जंगलों में आग: परेशान हुए फिल्मी सितारे, सोशल मीडिया पर किया ऐसे रिएक्ट

4 of 5
Ayushmann Khurrana, Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना फिल्मों के अलावा अपने सहयोगी कलाकारों का कई मामलों में समर्थन करने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का न केवल समर्थन किया है बल्कि उन्हें भारत और विश्व का बड़ा चेहरा भी बताया है। आयुष्मान खुराना के साथ जाने माने गीतकार और कवि जावेद अख्तर ने भी प्रियंका चोपड़ा समर्थन किया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंस्दुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार आयुष्मान खुराना ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर ये बात तब बोली है जब पाकिस्तानी अभिनेत्री अरमीना खान ने कुछ दिन पहले उनके खिलाफ यूनीसेफ को एक खत लिखकर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। आयुष्मान खुराना ने कहा, प्रियंका चोपड़ा हमारे देश की बहुत अच्छी प्रतिनिधि हैं। वह भारत का ही नहीं बल्कि विश्व का बड़ा चेहरा हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए आयुष्मान और जावेद अख्तर, अभिनेत्री को बताया विश्व का बड़ा चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
प्रभास की फिल्म 'साहो' को लेकर फैंस की उत्सुकता दोगुनी है। यह उत्सुकता उस वक्त और बढ़ गई जब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म को रिलीज होने में अब बस कुछ ही दिन का समय बचा है, ऐसे में हर रोज फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आ रही है। हाल ही में बताया गया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को साहो के लिए 7 करोड़ ऑफर हुए हैं।


क्या साहो के लिए श्रद्धा कपूर ने ली 7 करोड़ की फीस? सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें