Saira Banu Birthday: हिंदी फिल्मों में कई अभिनेत्रियां ऐसी हुईं, जो अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर रहीं, साथ ही अपने अभिनय से भी दर्शकों का दिल जीता। ऐसी ही चर्चित अभिनेत्री सायरा बानो भी रही हैं। साथ ही दिलीप कुमार से उनकी मोहब्बत और निकाह की कहानी भी बड़ी मशहूर हुई। आज सायरा बानो अपना 80वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानिए, दिलीप कुमार संग उनकी इश्क की कहानी? और जिंदगी से जुड़े कुछ चर्चित किस्से।