फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल की शादी थी सिंपल लेकिन रॉयल रहा रिसेप्शन, सब्यसाची के लहंगे में दीपिका को भी दी मात

Mon, 17 Dec 2018 11:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 14 दिसंबर को परूपल्ली कश्यप से शादी कर ली । शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई । साइना की शादी की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई । शादी का खुलासा तब हुआ जब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आईं ।
विज्ञापन

2 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
साइना की शादी भले ही सादगी से हुई हो लेकिन रिसेप्शन पार्टी बेहद रॉयल थी । साइना ने हैदराबाद के 5 स्टार होटल नोवोटल में रिसेप्शन पार्टी दी । इस पार्टी में साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन और रकुलप्रीत पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 9
rakulpreet - फोटो : instagram
इस खास मौके पर साइना नेहवाल और उनके पति परूपल्ली सब्यसाची के डिजाइन किए हुए गेटअप में दिखाई दिए । साइना ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का डायमंंड नेकलेस भी पहना । 

4 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
वहीं उनके पति भी ब्लू शेरवानी में जंच रहे थे। इसके साथ परूपल्ली ने मोतियों का हार कैरी किया । रिसेप्शन के मौके पर इस नए-नवेले जोड़े ने केक भी काटा । नागार्जुन और रकुलप्रीत के अलावा रिसेप्शन पार्टी में साइना और परूपल्ली के रिश्तेदार-दोस्त मौजूद रहे । 

विज्ञापन

5 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
अपने रिसेप्शन को रॉयल बनाने में साइना नेहवाल ने कोई कसर नहीं छोड़ी । पिछले दिनों शादी के बाद साइना और परूपल्ली ईशा अंबानी के रिसेप्शन में भी नहर आए थे । इस दौरान साइना ने डार्क ग्रीन कलर का गाउन पहना था । 

विज्ञापन

6 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
रॉयल रिसेप्शन के मामले में साइना ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कड़ी टक्कर दी है । बता दें कि साइना और परूपल्ली दोनों ही हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 साल से दोनों रिलेशनशिप में हैं। 

विज्ञापन

7 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
दोनों की मुलाकात 2005 में तब हुई थी जब उन्होंने पुलेलागोपीचंद से ट्रेनिंग लेनी शुरू की थी। साइना 20 बड़े टाइटल जीतकर जहां भारतीय बैडमिंटन की सुपरस्टार बन चुकी हैं, वहीं कश्यप भी पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं।

8 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
यूं तो खेल जगत में साइना और कश्यप के अफेयर के चर्चे समय-समय पर उठते रहे हैं। हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी अपने इस रिश्ते को कबूला नहीं था। परूपल्ली कश्यप कई बार सफाई देते नजर आए कि दोनों अच्छे दोस्त से ज्यादा कुछ भी नहीं हैं।
विज्ञापन

9 of 9
saina nehwal - फोटो : instagram
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 वर्षीय साइना की शादी 16 दिसंबर को होने वाली थी और शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को होने वाले भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की भी खबर थी, लेकिन साइना ने तय तारिख से दो दिन पहले ही बड़े ही सादगी तरीके से शादी रचा ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें