सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बनती है। सैफ और करीना की आज 7वीं वेडिंग एनिवर्सिरी है। शादी से पहले 5 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। सैफ और करीना में उम्र का 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।