फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा बनेंगी सैफ के करियर का सहारा, ढूंढ़ा जा रहा है धन लगाने वाला स्टूडियो

Wed, 08 Aug 2018 09:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सैफ अली खान और सारा अली खान
सैफ अली खान फिल्मों में अपने सबसे खराब दौर में गुजर रहे हैं। दर्शक उनकी फिल्में देखने नहीं आ रहे और तैयार फिल्में रुकी पड़ी हैं। स्टूडियो उन्हें लेकर फिल्में बनाने को तैयार नहीं दिख रहे। ऐसे में इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं की मानें तो सैफ के करियर की रुकी हुई गाड़ी उनकी बेटी सारा अली खान के सहारे आगे बढ़ सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
saif ali khan and sara ali khan
कुछ स्टूडियो ऐसे निर्माताओं के साथ टाई-अप के प्रति रुझान दिखा रहे हैं जो सैफ-सारा को लेकर फिल्मों की योजना बना रहे हैं। खुद सैफ ने भी ऐसी फिल्मों में दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें उन्हें सारा के साथ कास्ट किए जाने पर बात हो रही है। हालांकि अभी तक ऐसी किसी फिल्म की घोषणा नहीं हुई है जिसमें सैफ-सारा को साथ-साथ साइन किया गया हो। 

 
विज्ञापन

3 of 6
nitin kakkar
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार 2012 में फिल्म 'फिल्मिस्तान' से चर्चा में आने वाले राइटर-डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने हाल में सैफ-सारा से मुलाकात करके उन्हें पिता-पुत्री के विषय वाली एक हल्की-फुल्की कहानी सुनाई। जो दोनों को पसंद आई और उन्हें इसमें साथ काम करने की सहमति दे दी। नितिनि अब निर्माता की तलाश में हैं। 

 

4 of 6
saif ali khan and sara ali khan
चर्चा यह भी है कि तीन अन्य स्क्रिप्ट्स पर भी सैफ-सारा सहमति जता चुके हैं। देखना यह है कि जो स्टूडियो अकेले सैफ के नाम पर फिल्मों में धन लगाने को तैयार नहीं थे, वे सारा के साथ उनके आने पर कितने उत्साहित होंगे। जानकारों का मानना है कि सैफ-सारा को लेकर किसी फिल्म के लिए स्टूडियो या स्वतंत्र निर्माता राजी हो जाते हैं तो संभावना यही है कि सारा अली खान की तीसरी फिल्म उनके पिता के संग होगी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
Sushant singh rajput and sara ali khan
2018 में फिल्मी डेब्यू करने जा रही सारा की इन दिनों दो फिल्में तैयार हो रही हैं। उनकी पहली साइन की हुई फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की 'केदारनाथ है', जिसमें सुशांत सिंह राजपूत उनके हीरो होंगे। वहीं दूसरी फिल्म रोहित शेट्टी की 'सिंबा' है, जिसमें रणवीर सिंह रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
saif ali khan
इस बीच सैफ के करियर को पिछले दिनों वेब सीरीज 'सेक्सेड गेम्स' भी आगे नहीं बढ़ा सकी। इसकी जो भी चर्चा हुई, वह नवाजुद्दीन सिद्दिकी के बेहतरीन काम के कारण। 'सेक्सेड गेम्स' में सैफ ने एक सरदार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। लंबे समय से उन्हें लेकर किसी फिल्म घोषणा नहीं हुई। 'रेस-2' के बाद से उनकी फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होती गईं। 'हमशकल्स' के बाद और बुरा हाल हुआ। 'हैपी एंडिंग', 'फैंटम', 'रंगून', 'शेफ' और 'कालाकांडी' में दर्शक लगातार घटते गए। उनकी फिल्म बाजार लंबे समय से तैयार होकर अटकी पड़ी है। जिसके रिलीज होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें