हाल ही में शादी के बंधंन में बंधे अली अब्बास जफर की पहली वेब सीरीज ‘तांडव’ प्राइम वीडियो पर 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है। सैफ अली खान स्टारर इस सीरीज की ज्यादातर शूटिंग सैफ के पैतृक महल पटौदी पैलेस में हुई है। महल को शूटिंग के लिए किराए पर देने को लेकर सैफ ने कहा, "मुझे इसे कभी-कभी शूटिंग के लिए देने में कोई परेशानी नहीं है क्योंकि 340 दिनों तक ये बिना इस्तेमाल के ही रहता है। हालांकि महल के बाहरी हिस्से में शूटिंग में सहज रहता हूं।"
सैफ के इस बयान के बाद उनके पैलेस के काफी चर्चा हो रही है। महल की वजह से तांडव में एक रॉयल लुक आया है। ऐसे में चलिए आपको दिखाते है इस महल के अंदर की तस्वीरें।
विज्ञापन
3 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
एक मैगजीन के मुताबिक पटौदी पैलेस में कुल 150 कमरे हैं जिनमें सात ड्रेसिंग रूम, सात बेडरूम, सात बिलियर्ड कमरे और बड़ा डाइनिंग कमरा है। सैफ अली खान के दादा इफ्तिखार अली खान ने इसका निर्माण कराया था। इसका डिजाइन रॉबर्ड टोर रसेल ने किया था।
4 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram: @GQINDIA
पैलेस इतना आलीशान है कि इसके आगे बड़े बड़े महल भी फीके लगते हैं। तैमूर का जन्मदिन भी इस पैलेस में ही मनाया गया था। सैफ अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह के साथ भी यहां आते थे।
विज्ञापन
5 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
इस परिवार का इतिहास वैसे तो 200 साल से भी ज्यादा पुराना है, लेकिन इस महल को बने करीब 80 साल ही हुए है। बता दें कि मंसूर अली खान 9वें नवाब जबकि उनके बाद सैफ अली खान रियासत के 10वें नवाब हैं। पिता की मौत के बाद सैफ की ताजपोशी हुई थी।
पटौदी पैलेस का निर्माण 1935 में 8वें नवाब और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान इफ्तिखार अली हुसैन सिद्दकी ने कराया था।
विज्ञापन
7 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
सैफ ने यहां अपनी दादी के फायरप्लेस, लाइब्रेरी को नया लुक देने के साथ कमरों की छत को रात में दिखने वाले आसमान का लुक दिलवाया है।
8 of 13
पटौदी पैलेस
सैफ ने इंटरव्यू में कहा था, 'यह प्रॉपर्टी नीमराणा होटल्स के पास किराए पर थी जब अब्बा की डेथ हुई तो मेरे मन में इसे वापस लेने की इच्छा जागी। जब मुझे इसका मौका मिला तो मैंने बची हुई लीज की कीमत चुकाई और अपने पैलेस की पजेशन वापस ले ली।'
9 of 13
पटौदी पैलेस
रौशनी में जगमगाता हुआ पटौदी पैलेस बेहद खूबसूरत लगता है। बता दें कि मुंबई में सैफ अली खान परिवार के साथ बांद्रा स्थित फॉर्च्यून बिल्डिंग में रहते हैं। यह एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे पटौदी खानदान को देखते हुए राजसी लुक दिया गया है।
10 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
यह पटौदी पैलेस का लिविंग एरिया है। जहां बेहद लग्जरी सोफे लगाए गए हैं। एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि वैसे तो उन्हें यह विरासत में मिलना चाहिए था लेकिन उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। सैफ के मुताबिक उन्होंने फिल्मों से जो पैसे कमाए थे उसी से उन्होंने वापस यह पैलेस खरीदा।
11 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : instagram/celebrityspaghetti
पटौदी पैलेस 10 एकड़ में फैला हुआ है। सैफ ने इंटीरियर डिजाइनर दर्शिनी शाह से इस महल का नवीनीकरण करवाया है।
12 of 13
पटौदी पैलेस
- फोटो : Instagram/theculturegully
गार्डन एरिया की तस्वीर.... सैफ अली खान के इस पैलेस को इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इस पैलेस में कई फिल्मों की शूटिंग भी की गई है।
यह पैलेस रॉयल लुक और अपनी भव्यता के चलते काफी मशहूर है। शानदार पेंटिंग और आर्ट वर्क से सजी दीवारें और खूबसूरत गार्डन से घिरा हुआ पैलेस काफी खूबसूरत नजर आता है।