फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में सैफ अली खान बने बेटे तैमूर के 'हेयरस्टाइलिस्ट', करीना कपूर खान ने तस्वीर की शेयर

Sun, 03 May 2020 01:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटे के लिए हेयरस्टाइलिस्ट बने सैफ - फोटो : Social Media
इन दिनों देशभर में चल रहे लॉकडाउन ने सभी को क्रिएटिव बना दिया है। इतना कि अब चाहे आम आदमी हो या कोई सेलिब्रिटी सारे काम खुद ही करने लगे हैं। चाहे फास्टफूड हो या घर के कामकाज, अब सभी लोग ये काम खुद ही करने लगे हैं। यहां तक कि हर कोई अब तो हेयरस्टाइलिस्ट भी बन गया है। हाल ही में अभिनेता सैफ अली खान भी ऐसा ही कुछ करते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
दरअसल करीना कपूर खान हाल ही में कुछ दिन पहले ही सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर आई हैं। जब से करीना इंस्टाग्राम पर आई हैं तभी वो काफी एक्टिव रहती हैं। करीना अक्सर अपनी और परिवार से जुड़ी तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। खासकर वो अपने बेटे तैमूर और पति सैफ अली खान की तस्वीर साझा करती हैं। अब हाल ही में करीना ने बाप बेटे की एक और प्यारी सी तस्वीर साझा की है जिसमें सैफ अपने बेटे के हेयरस्टाइलिस्ट बने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान - फोटो : Social Media
करीना ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है उस तस्वीर में सैफ अली खान के हाथों में कैंची नजर आ रही हैं। सैफ के साथ उनका बेटा तैमूर अली खान भी तस्वीर में दिखाई दे रहा है। तस्वीर में पता चल रहा है कि सैफ तैमूर के बाल काट रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में करीना ने लिखा है, 'क्या किसी को हेयर कट करवाना है?'

4 of 5
Kareena and Saif - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। तस्वीर को सैफ और तैमूर के फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे देखा जाए तो तैमूर अली खान की फैन फॉलोइंग जन्म के बाद से ही लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया पर उनकी हर तस्वीर खूब वायरल होती है। वहीं तैमूर के फैन पेज भी अभी से ही बन गए हैं जिन पर उनकी खूब तस्वीरें और वीडियो साझा की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तैमूर अली खान - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि करीना कपूर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन तस्वीरों को तैमूर के फैन्स बेहद पसंद करते हैं। तैमूर पैपराजी के भी पसंदीदा बने हुए हैं। हाल ही में करीना ने तैमूर की पेंटिंग करते हुए भी तस्वीर साझा की थी। जिसमें वो घर की दीवार पर अपनी चित्रकारी का हुनर दिखा रहे थे। इस तस्वीर को उनके फैन्स ने खूब पसंद किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें