फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिपुरुष में 'रावण' का किरदार निभाने जा रहे सैफ अली खान का विवादित बयान, बोले- 'सीता का अपहरण करना...'

Sat, 05 Dec 2020 04:35 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता सैफ अली खान ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं और ट्रेंडिंग में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनका हालिया बयान। अपनी आने वाली एक फिल्म में सैफ अली खान रावण (लंकेश) का किरदार निभाएंगे। फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि यूजर्स उन्हें फिल्म से बाहर करने की मांग करने लगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान ने फिल्म के अपने किरदार के बारे में कहा कि ‘निर्देशक ओम राउत ने दुष्ट चरित्र को मानवीय और मनोरंजक बना दिया है। एक राक्षस राजा की भूमिका निभाना दिलचस्प है लेकिन यह उतना सख्त नहीं है। हमने इसे मनोरंजन से भरपूर बनाया है। इसमें दिखाया जाएगा कि सीता का अपहरण और राम के साथ युद्ध जायज था, क्योंकि लक्ष्मण ने रावण की बहन सूर्पनखा की नाक काट दी थी।‘
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सैफ अली खान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा देखा जा रहा है और उन्हें फिल्म से बाहर निकालने की मांग हो रही है। एक यूजर ने ट्वीट किया कि 'सभी एक साथ हो जाओ, जिससे ओम राउत इस फिल्म की कास्टिंग बदल दें। कृपया सैफ अली खान को फिल्म से बाहर निकालो।'
 

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक अन्य ने लिखा कि 'अभी भी कुछ भारतीयों को देखकर बहुत दुख हो रहा है, जैसे कि यह सैफ, जो बार-बार हमारी संस्कृति, इतिहास, विश्वास का अपमान कर रहे हैं। ओम राउत ने उन्हें क्यों लिया है? वह इस पवित्र मातृभूमि में रहने के लायक नहीं हैं।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : द कपिल शर्मा शो
कई यूजर ने लिखा- ‘कृपया सैफ अली खान को फिल्म से हटाओ।‘
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें