फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेलेब्स को है बागबानी का शौक, तस्वीरों में देखें किसका बगीचा है कितना आलीशान

Tue, 27 Apr 2021 07:13 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सेलेब्स गार्डन - फोटो : Social media
देश मे लगातार 2 साल से कोरोना कहर बरपा रहा है। पिछले साल इससे बचाव को लेकर लगभग 2 महीने तक लॉकडाउन लगाया गया था। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर पहले से ज्यादा घातक साबित हुई है। इसको लेकर इस बार भी कई राज्यों में लॉकडाउन और रात्रि कर्फ्यू लगाया गया है। महाराष्ट्र में भी कोरोना को लेकर लॉकडाउन लग गया है। इस कारण कई सेलेब्स घरों में कैद हैं। इस दौरान सेलेब्स घर पर ही तरह-तरह के काम में खुद को व्यस्त रख रहे हैं। कुछ सेलेब्स अपने बागान को सजाते-संवारते को कभी खेती करते नजर आते हैं। कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में हम बात कर रहे हैं, जिनके पास बागीचे की सुविधा है और वो गार्डन में अच्छा समय बिताते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : Social media
सलमान खान
सलमान खान अपने पनवेल फार्महाउस में खास समय बिताते हैं। पिछले साल लॉकडाउन में सलमान यहीं रहा करते थे। उनकी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें सलमान खेती भी करते हुए भी नजर आए थे। सलमान खान के इस फार्महाउस में स्विमिंग पूल से लेकर जिम तक है।

विज्ञापन

3 of 6
Twinkle Khanna and Akshay Kumar - फोटो : Twitter
अक्षय कुमार 
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार समय के काफी पाबंद माने जाते हैं। वो सुबह उठकर जिम करते हैं। वहीं, रात को समय से सो जाते हैं। अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल भी गार्डन में अच्छा समय गुजारते हैं। इनके जुहू वाले घर में गार्डन है। ट्विंकल अपने गार्डन कई तस्वीरें सोशल मेडिया पर शेयर करती रहती हैं, जिसमें वे कई बार बेटी संग नजर आती हैं।

4 of 6
पटौदी पैलेस - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान
छोटे नवाब का पटौदी पैलेस तो ऐसे ही सुर्खियों में रहता है। गुरुग्राम स्थित पटौदी पैलेस में स्विमिंग पूल से लेकर आलीशान गार्डन और लॉन एरिया है। पटौदी परिवार की कई तस्वीरों में ये गार्डन नजर आता है। इस पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Insatagram- @theshilpashetty
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी अक्सर अपने गार्डन से ही फिटनेस वीडियो शूट करती हैं। इनके बागीचे में एक बड़ी सी महात्मा बुद्ध की मूर्ति है। अभिनेत्री ने अपने गार्डन में कई तरह के पौधे लगा रखे हैं। इनमें पुदीना, बैंगन और मिर्च समेत तमाम तरह की चीजें शामिल हैं। शिल्पा को खाली वक्त में गार्डन में समय गुजारना अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने फार्महाउस में मटर तोड़ते धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी
रांची के राजकुमार कहलाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बागबानी का शौक रखते हैं। क्रिकेट के मैदान पर भारत का झंडा लहराने वाले धोनी को कई मौकों पर खेती करते देखा गया है। रांची के सिमलिया में धोनी का बड़ा सा फार्महाउस है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी यहां ऑर्गेनिक खेती करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें