फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 अभिनेताओं ने खुद से कम उम्र की लड़की से की शादी, कोई 27 तो कोई 22 साल है छोटी

Thu, 19 Sep 2019 03:50 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान और करीना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की ऐसी कई जोड़ियां हैं जो अपने पार्टनर की वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं ऐसे भी कई अभिनेता हैं जो एक नहीं बल्कि दो-तीन शादी करने के वजह से भी चर्चा में रह चुके हैं। इतना ही नहीं कई कलाकारों ने तो अपने से काफी छोटी लड़की के साथ शादी की है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही जोड़ियों से रूबरू करवाते हैं जिन्होंने अपने से काफी छोटी लड़की से शादी की।  

सैफ अली खान- करीना कपूर
बॉलीवुड के सबसे शानदार कपल्स की लिस्ट में शामिल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच एक- दो नहीं बल्कि पूरे 10 साल का अंतर है। दोनों की लव स्टोरी काफी मजेदार है। एक इंटरव्यू में करीना ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था कि जब सैफ से शादी करने के लिए उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। बता दें, फिल्म 'टशन' से दोनों कलाकारों के बीच प्यार शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 5
Milind Soman - फोटो : file photo
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन ने पिछले साल खुद से 27 साल छोटी लड़की से शादी की थी। अपनी फिटनेस के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मिलिंद ने लंबे समय तक अंकिता कंवर को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। 52 वर्षीय मिलिंद और 27 वर्षीया अंकिता कंवर के बीच लंबे समय से दोस्ती चली आ रही थी। बता दें, इससे पहले मिलिंद ने फ्रेंच एक्ट्रेस मेलिन जंपानोई से शादी की थी जो महज 3 साल बाद ही टूट गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
dilip kumar - फोटो : file photo
दिलीप कुमार- सायरा बानो
बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक जोड़ियों में से एक जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो की है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस जोड़ी के बीच 22 साल का अंतर है। दिलीप कुमार ने सायरा बानो से जब शादी कि तो उनकी उम्र 44 साल थी और सायरा बानो सिर्फ 22 साल की। उम्र में इतना अंतर होने और शादी के 50 साल बाद बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच प्यार कभी कम नहीं हुआ। सायरा हर मुश्किल घड़ी में दिलीप कुमार के साथ खड़ी रहती हैं।

4 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद कपूर-मीरा राजपूत
बॉलीवुड के क्यूट कपल्स की लिस्ट में शामिल शाहिद और मीरा की जोड़ी जब कभी एक साथ कहीं स्पॉट की जाती है तो खबरें बन जाती हैं। इस जोड़ी के बीच 13 साल का ऐज गैप है। खास बात यह है कि इनकी लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज हुई है। बता दें कि शाहिद मीरा के बच्चे मीशा और जैन भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sanjay and Manya Dutt - फोटो : file photo
मान्यता दत्त और संजय दत्त
मान्यता दत्त और संजय दत्त के बीच 20 साल का फर्क है। न उम्र सीमा हो न जन्मों का हो बंधन... ये गाना मान्यता पर बिल्कुल फिट बैठता है। मान्यता ने खुद से 20 साल बड़े संजय दत्त के साथ शादी की। इनकी शादी के 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं और दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें