पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान 47 साल के हो गए हैं। सैफ ने अपना 47वां बर्थडे फैमिली और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन
2 of 6
बहन सोहा अली खान ने इंस्टाग्राम पर इस मौके की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। पार्टी में सैफ की बहन सोहा के अलावा बेटी सारा अली खान, करिश्मा कपूर जैसे कई मेहमान शामिल हुए।
विज्ञापन
3 of 6
इस मौके पर सैफ की बहन सोहा अली खान का अंदाज काफी जुदा था। आपको बता दें कि सोहा मां बनने वाली हैं। इस दौरान सोहा अपना बेबी बम्प मीडिया के कैमरों के सामने फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। सोहा ब्लू कलर की इस आउटफिट में बहुत ब्यूटीफुल नजर आ रहीं थी।
पढ़ेंः छोटे नवाब सैफ अली खान के इसी स्टाइल पर तो फिदा हुईं थीं बेबो
4 of 6
वहीं पार्टी में व्हाइट और ब्लू ऑउटफिट में सैफ की बेटी सारा अली खान भी पहुंची। व्हाइट टॉप और शॉर्ट्स में सारा हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। सारा उन स्टार डॉटर्स में से हैं जो फिल्मों में आने से पहले से ही काफी पॉपुलर हो गयी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पार्टी में करीना कपूर भी पहुंची। करिश्मा कपूर ने भी इस मौके की कुछ फोटोज शेयर की है फोटोज में करिश्मा बहन करीना कपूर के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
सैफ हाल ही में स्विट्जरलैंड में परिवार के साथ छुट्टियां बिता कर आए हैं और इन दिनों अपनी फिल्म 'शेफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही उनकी फिल्म 'कालाकांडी' भी जल्द रिलीज होने वाली है।