फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ को गर्दन और रीढ़ की हड्डी के पास आईं गंभीर चोटें, हाउस हेल्पर को भी चोर ने घोंपा चाकू

Thu, 16 Jan 2025 11:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चोरों ने पहले सैफ की हाउस हेल्पर से भिड़कर उसे चाकू मार दिया। जब सैफ ने बीच-बचाव करके स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तो चोरों ने तुरंत अभिनेता पर ही हमला कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान पर हुआ जानवेला हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार 16 जनवरी को सुबह 3 बजे उनके बांद्रा स्थित आवास पर चोरी की कोशिश के दौरान चाकू से हमला किया गया। सैफ को कई चोटें आईं, जिसमें गर्दन पर 10 सेमी का घाव और रीढ़ के पास गहरे घाव शामिल हैं। फिलहाल उनका लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है और बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं। चोर ने सबसे पहले सैफ की हाउस हेल्पर से हाथापाई की और जब सैफ ने बीच-बचाव किया तो उन्होंने अभिनेता पर हमला किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाउस हेल्पर को चाकू से घोंपा
टाइम्स नाउ के अनुसार, चोर ने पहले सैफ की हाउस हेल्पर से भिड़कर उसे चाकू मार दिया। जब सैफ ने बीच-बचाव करके स्थिति को शांत करने की कोशिश की, तो चोर ने तुरंत अभिनेता पर ही हमला कर दिया। इस हाथापाई के दौरान सैफ घायल हो गए। चोरों ने उन पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया।



Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online
हाउस हेल्पर का बयान दर्ज
यह हमला सतगुरु शरण बिल्डिंग में हुआ, जहां सैफ अपनी अभिनेत्री पत्नी करीना कपूर खान और बेटों तैमूर और जेह के साथ रहते हैं। पुलिस ने सैफ की नौकरानी का बयान दर्ज कर लिया है। जोन 9 के पुलिस उपायुक्त दीक्षित गेदाम ने कहा, "महिला ठीक है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।"

Saif Ali Khan House: शाही विरासत का हिस्सा है सैफ अली खान-करीना का घर 'सतगुरू शरण', जानिए कितनी है कीमत?

4 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
एफआईआर हुई दर्ज
बांद्रा पुलिस के अनुसार, चोर ने सैफ के घर के नौकर से बहस की, जिसके बाद अभिनेता ने बीच-बचाव किया, जिससे हाथापाई हो गई। हमलावर ने सैफ पर किसी नुकीली चीज से वार करने के बाद मौके से भाग गए, जिसे निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इतनी आईं चोटें
लीलावती अस्पताल के सीओओ नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को सुबह 3:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चाकू के छह घाव मिले थे, जिनमें से दो गहरे थे और एक रीढ़ की हड्डी के बहुत करीब था। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थिसियोलॉजिस्ट डॉ. निशा गांधी उसकी देखभाल कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें