फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली दूसरी बार खान से बने सरदार, नवाजुद्दीन निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

Fri, 23 Feb 2018 03:01 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'कालाकांडी' के बाद एक बार फिर से सैफ अली खान सुर्खियों में हैं। वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। इस सीरीज का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस वेब सीरिज में सैफ के किरदार और लुक को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 4
इस वेब सीरीज का नाम  'सेक्रेड गेम्स' है। इसमें सैफ के साथ फिल्म 'पैडमैन' की हीरोइन राधिका आप्टे और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में सैफ सरदार के लुक में मुंबई पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
बात करें वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' की तो इस वेब सीरीज को अमेरिका की जानी-मानी ऑनलाइन एंटरटेनमेंट कंपनी नेटफ्लिक्स बना रही है। नेटफ्लिक्स इस सीरीज का अनुराग कश्यप की प्रोडक्शन कंपनी फैंटम फिल्म्स के साथ मिलकर निर्माण कर रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
यह वेब सीरीज भारतीय लेखक विक्रम चंद्रा की बुक पर आधारित है। जिसका नाम 'सेक्रेड गेम्स' ही है। यह सीरीज आठ एपिसोड में तैयार होगी। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दिकी खलनायक का किरदार करेंगे। इस वेब सीरीज में सैफ का नाम सरताज सिंह है, जोकि मुंबई पुलिस ऑफिसर है। वहीं सैफ दूसरी बार सरदार के किरदार में नजर आएंगे। इससे पहले वह अपनी फिल्म लव आजकल में सरदार का रोल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें