फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले से लेकर जांच के लिए टीमें गठित होने तक, जानें मामले में अब तक क्या-क्या हुआ

Fri, 17 Jan 2025 08:04 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सैफ अली खान के घर में घुसकर चोर ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में सैफ के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में कब-कब क्या हुआ आइए आपको बताते हैं...।
विज्ञापन
1 of 5
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान के मुंबई बांद्रा के घर में एक चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें लग गईं। सैफ की गर्दन, पीठ और बांह में भी चोट आई। सैफ को इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सैफ अली खान - फोटो : ANI
सैफ के घर पहुंची पुलिस
मामले पर दिन भर कई तरह की बातें सामने आईं। हालांकि, यह पता नहीं चला कि चोर घर से भागा कैसे? मामले में सैफ अली खान के घर रात 10 बजे करीब पुलिस की 20 टीमें पहुंचीं। हमलावर का पता लगाने के लिए पुलिस अपने मुखबिरों के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस के अनुसार रात में किसी समय वह चुपचाप घर में दाखिल हुआ। उसने नौकरानी और सैफ दोनों पर हमला किया।


 
विज्ञापन

3 of 5
सैफ अली खान पर हमला करने वाला शख्स - फोटो : ANI
सामने आई चोर की तस्वीर
पुलिस के मुताबिक हमला गुरुवार तड़के मुंबई के बांद्रा स्थित ‘सतगुरु शरण’ इमारत में अपार्टमेंट में ‘चोरी के प्रयास’ के दौरान हुआ था। 2.33 बजे कैद की गई फुटेज में संदिग्ध युवक का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। इमारत की छठी मंजिल पर सीढ़ियों से उतरते समय वह भूरे रंग की कॉलर वाली टी-शर्ट और लाल दुपट्टा या ‘गमछा’ पहने हुए दिखाई दे रहा है।
 

4 of 5
सैफ अली खान-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जेह के कमरे में घुसा था हमलावर
सैफ अली खान के घर में काम करने वाली स्टाफ नर्स ने पुलिस को इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले ने अभिनेता से पहले एक करोड़ रुपये मांगे। केस की शिकायतकर्ता एलियामा फिलिप ने बताया, हमलावर सबसे पहले सैफ-करीना के छोटे बेटे जेह के कमरे में घुसा। मैं यह देखने के लिए उठी कि वहां कौन है तो पाया कि एक कम हाइट का पतला आदमी वहां से बाहर आ रहा था और जेह के बिस्तर की ओर बढ़ा। शोर मचाने पर सेफ कमरे में आए, तो उन पर भी चोर ने हमला कर दिया। पुलिस ने नौकरानी की शिकायत पर हत्या के प्रयास के साथ लूट, घर में जबरन घुसने सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
2.30 बजे हुआ सैफ पर हमला
अभिनेता सैफ अली खान ने रात 2.30 बजे घुसा। इस दौरान सैफ अली खान पर चोर ने चाकू से हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, ये चोटें उतनी गंभीर नहीं हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चाकू मारा गया है या वे हाथापाई में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें