सैफ अली खान के छोटे बेटे तैमूर को तो सब जानते हैं । अपनी क्यूटनेस की वजह से वो चर्चा में बने रहते हैं । वहीं सैफ के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी किसी से कम नहीं हैं । इब्राहिम कभी अपने फोटोशूट तो कभी क्रिकेट खेलने को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं । इब्राहिम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं ।
विज्ञापन
2 of 5
Mansoor Ali Khan Pataudi and Ibrahim
- फोटो : instagram
हाल ही में इब्राहिम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वो बॉलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं । वहीं इब्राहिम के कोच भी उन्हें कुछ बताते दिख रहे हैं । इब्राहिम के क्रिकेट प्रेम को देखकर लगता है कि वो अपने दादा मंसूर अली खान पटौदी के नक्शे कदम पर चल पड़े हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Ibrahim Ali Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इब्राहिम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वूंपला के इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में इब्राहिम रेड एंड व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं । कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें सैफ भी अपने बेटे का मैच देखने पहुंचे थे ।
4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पहली बार नहीं है जब इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) का क्रिकेट प्रैक्टिस से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हो। इससे पहले भी इब्राहिम अली खान अपने कई वीडियो में जबरदस्त अंदाज में बैटिंग करते दिखे थे ।
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इन वीडियो में भी इब्राहिम अली खान लगातार चौके-छक्के मारते दिखे थे । बता दें कि इब्राहिम अली खान ने धीरू भाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई की है । हालांकि, उनके करियर को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता कि वो बॉलीवुड में एंट्री करेंगे या फिर किसी और फील्ड में जाना पसंद करेंगे।