फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान: बच्चों के साथ पकड़ी मछली, करीना के साथ दिए पोज; अभिनेता ने ग्रीस में बिताए पल की दिखाई झलकियां

Tue, 17 Nov 2026 07:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सोशल मीडिया से दूर रहने वाले सैफ अली खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
  • अभिनेता अपने परिवार के साथ ग्रीस पहुंचे और यहां सबके साथ अच्छे पल बिताए हैं।
  • सैफ की पोस्ट पर सेलेब्स के साथ-साथ उनके फैंस ने कमेंट किए हैं।
विज्ञापन
1 of 7
परिवार के साथ छुट्टी पर सैफ - फोटो : अमर उजाला
सैफ अली खान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है। यहां वह खुद से जुड़े अपडेट साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने परिवार के साथ अपने टूर की नई तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा नोट लिखा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ की पोस्ट में क्या है?
अभिनेता सैफ अली खान अपने परिवार के साथ ग्रीस पहुंचे हैं। यहां से उन्होंने अपनी छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें अभिनेता समुद्र किनारे के नजारे दिखाए हैं। अपने बेटों के साथ मछली पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
करीना ने दिया साथ
कुछ तस्वीरों में अभिनेता किताबें पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और धूप का आनंद ले रहे हैं। अभिनेता की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर भी इस ट्रिप का आनंद ले रही हैं।

4 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
क्यों खास है पोस्ट का कैप्शन?
सैफ के कैप्शन ने इन तस्वीरों में एक निजी एहसास जोड़ दिया। ग्रीक पौराणिक कथाओं के प्रति अपने लगाव के बारे में बात करते हुए, उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता उन्हें सोने से पहले ग्रीक कथाएं पढ़कर सुनाया करते थे। सैफ अली खान ने हर तस्वीर के साथ एक अलग कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन

5 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सैफ ने क्या लिखा?
सैफ अली खान ने तस्वीरें के कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता कभी-कभी रात में मुझे ग्रीक पौराणिक कथाएं पढ़कर सुनाते थे। मैंने पढ़ा है कि कैसे स्वर्ग और पृथ्वी के मिलन से बाकी सब कुछ रचा गया। यूनानियों का मानना था कि हर छोटी खाड़ी में एक 'निम्फ' और हर उपवन में एक 'ड्रायड' रहती है। मुझे यह खयाल बहुत पसंद है।'
विज्ञापन

6 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
सेलेब्स ने किए कमेंट
सैफ की इस पोस्ट ने जल्द ही उनके दोस्तों और फैन का ध्यान खींच लिया। सोनी राजदान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'बहुत ही शानदार, खासकर किताबें और समुद्र। एकदम बेहतरीन।' एक फैन ने उन्हें 'दुनिया का सबसे खुशहाल परिवार' बताया। एक यूजर ने लिखा 'पति विचारशील किताबें पढ़ते हैं और पत्नी ग्लैमर और गॉसिप वाली मैगजीन पढ़ती हैं। ये तो एकदम 'कपल गोल्स' हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिवार के साथ ग्रीस में सैफ - फोटो : इंस्टाग्राम@saifalikhanpataudi
मजाक मस्ती के नजर आया कपल
  • सैफ की ये पोस्ट 'द कपिल शर्मा शो' में सैफ और करीना कपूर खान के एक साथ नजर आने के कुछ समय बाद सामने आई हैं। 
  • शो के दौरान दोनों एक-दूसरे की रोजमर्रा की आदतों को लेकर मजाक-मस्ती करते दिखे। 
  • करीना ने बताया कि सैफ को तैयार होने में ज्यादा समय लगता है।
  • वहीं सैफ ने बताया करीना लंबे समय तक नहाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें