फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल कप्तान में सैफ का 'रावण लुक', विद्या बालन को लंदन के इस कॉलेज से बुलावा, पांच खबरें

Mon, 07 Oct 2019 05:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Laal Kaptaan - फोटो : social media
लाल कप्तान में सैफ के रावण लुक ने सभी को डराया

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल कप्तान' को लेकर चर्चा में हैं। दशहरे की पूर्व संध्या पर 'लाल कप्तान' का एक नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें सैफ का रावण का रूप नजर आ रहा है। उनके इस लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। फिल्म में सैफ नागा साधू का किरदार निभा रहे हैं।हाल ही में सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म 'लाल कप्तान ' के अब तक तीन ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। लाल कप्तान 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गौरतलब है कि सैफ लगातार बढ़िया प्रोजेक्ट हाथ में ले रहे हैं। सेक्रेड गेम्स की सफलता के बाद से सैफ से फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सैफ अली खान भी जमकर मेहनत कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
तलाक के बाद भी ऋतिक और सुजैन हैं साथ, देर रात 'वॉर' देखने पहुंचे..

अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन को तलाक लिए काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन दोनों अभी भी एक दूसरे के साथ नजर आते हैं। इन दिनों ऋतिक की फिल्म वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े तो इस सक्सेस के लिए ऋतिक को सपोर्ट करने और बधाई देने के लिए सुजैन उनके साथ देर रात को फिल्म देखने पहुंची। फिल्म देखकर लौटते हुए दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस को भी खूब पसंद आ रही हैं। वॉर की बंपर कमाई अभी भी जारी है फिल्म के 200 करोड़ के आंकड़े को जल्द ही पार करने की भी उम्मीद है। काबिलेगौर है कि ऋतिक रोशन और सुजैन ने तलाक के बाद भी अपनी दोस्ती को कायम रखा हुआ है। अकसर दोनों एक साथ नजर आ जाते हैं। कभी बच्चों का जन्मदिन मनाते हुए तो कभी विदेश में छुट्टियों का मजा लेते हुए दोनों को अकसर देखा जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
छुट्टियों का मजा लेते हुए सोनम ने पोस्ट की तस्वीरें

अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियां मनाने विदेश में गई हुई हैं। सोनम ने इसी वैकेशन की मस्ती की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। सोनम कपूर के साथ एक और कपल दिखाई दे रहा है। यह कपल कोई और नहीं बल्कि सोनम की बहन रिया कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी हैं।सोनम कपूर अपने स्टाइल और फैंशन सेंस की वजह से अकसर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों सोनम कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जोया फैक्टर को लेकर भी चर्चा में हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो सोनम ने पिछले साल आनंद आहूजा के साथ शादी कर लाखों फैंस का दिल तोड़ दिया था। अपनी जिंदगी में सोनम कितनी खुश हैं इस बात का अहसास वो फैंस को कराती रहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
vidya balan - फोटो : social media
विद्या बालन को लंदन के इंपीरियल कॉलेज से बुलावा, शकुंतला देवी की बायोपिक में निभा रहीं मुख्य रोल

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल में साइंटिस्ट का किरदार निभा खूब तारीफें बटोरने वालीं अभिनेता विद्या बालन अब शकुंतला देवी की बायोपिक को लेकर चर्चा में हैं। शकुंतला देवी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। शकुंतला देवी ने सिर्फ 5 साल की उम्र में 18 साल के बच्चे के लिए तैयार गणित के सवालों को हल कर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। लंदन का इंपीरियल कॉलेज ही वो जगह है, जहां शकुंतला देवी ने ये वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। शकुंतला देवी की बन रही बायोपिक में विद्या बालन मुख्य रोल निभा रही हैं। विद्या बालन को लंदन के इंपीरियल कॉलेज की तरफ से बुलावा आया है। विद्या कुछ ही दिन में वहां जाएंगी, जहां उन्हें पढ़ने वाले बच्चों से मिलाया जाएगा। बच्चों से मिलकर विद्या उन्हें आगे बढ़ने के टिप्स देंगी और साथ ही में अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करेंगी। फिल्म में साइना मल्होत्रा भी नजर आयेंगी और फिल्म को 2020 तक रिलीज किया जायेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें