फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के बाद सैफ ने अमृता सिंह को दिए थे इतने करोड़ रुपए, किस्तों में चुकाए थे पैसे

Fri, 08 Nov 2019 05:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : file photo
अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपने एक इंटरव्यू की वजह से साफी सुर्खियों में हैं। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह को लेकर कई खुलासे किए हैं। सैफ ने अमृता सिंह के बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जब घर से भाग गया था और 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। मैं कुछ चीजों के लिए अमृता को श्रय देना चाहूंगा क्योंकि वो एकलौती ऐसी थीं, जिन्होंने मुझे परिवार, काम और बिजनेस को संजीदगी से लेना सिखाया। उन्होंने मुझे कहा कि तुम किसी टारगेट को हिट नहीं कर सकते जब तुम उसपर हंस रहे हो।' ऐसे में हम आज आपको सैफ अली खान और अमृता सिंह के प्रेम कहानी से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Amrita Singh, Saif Ali Khan - फोटो : social media
सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा 2004 में अलग हो गए थे। लेकिन दोनों किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। सैफ जहां अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में रहते हैं वहीं अमृता अपनी बेटी सारा अली खान को लेकर। सैफ की पहली पत्नी अमृता उनसे उम्र में करीब 12 साल बढ़ी थीं लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी। लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। एक इंटरव्यू में सैफ ने कहा था कि अमृता ने मुझसे  5 करोड़ रुपए देने को कहा था लेकिन उस वक्त मेरी स्थिति ऐसी नहीं थी कि पूरे पैसे दे पाऊं। चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर उस वक्त क्या हुआ था?
विज्ञापन

3 of 7
Amrita Singh and Sara Ali Khan - फोटो : instagram
सैफ और अमृता सिंह की पहली मुलाकात साल 1992 में हुई थी। उस समय अमृता बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी थीं और सैफ 'बेखुदी' फिल्म से डेब्यू करने जा रहे थे। 'बेखुदी' फिल्म को राहुल रवैल डायरेक्ट कर रहे थे। राहुल रवैल अमृता सिंह के करीबी दोस्त थे। इसलिए वह चाहते थे कि 'बेखुदी' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अमृता सिंह का फोटोशूट हो। सैफ 'बेखुदी' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे थे लिहाजा इस फोटोशूट के दौरान ही अमृता और सैफ की पहली मुलाकात हुई। 

4 of 7
अमृता सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
इस फोटोशूट के दौरान सैफ अमृता के कंधे पर हाथ रखने की कोशिश कर रहे थे। सैफ को ऐसा करते हुए अमृता ने नोटिस कर लिया था। यह वाकया दोनों की पहली नजर का प्यार तो नहीं था लेकिन वजह से दोनों एक दूसरे की तरफ आकर्षित जरूर हो गए थे। इस फोटोशूट के बाद सैफ के दिल में अमृता के लिए एक खास जगह जरूर बन गई थी। सैफ अमृता से दोबारा मिलने के लिए इतने उतावले थे कि उन्होंने अमृता सिंह को फोन तक कर दिया था।
विज्ञापन

5 of 7
saif ali khan and amrita singh - फोटो : file photo
सैफ ने अमृता से फोन पर उनसे डिनर पर चलने को कहा। यह सुनकर अमृता चौंक गई थी। अमृता ने सैफ को बाहर जाने से मना कर दिया लेकिन उन्हें घर में साथ में खाना खाने को कहा। अमृता के कहने पर सैफ तुंरत उनके घर डिनर करने के लिए चले गए। जिस वक्त सैफ अमृता के घर आए थे तब अमृता ने बिल्कुल भी मेकअप नहीं किया था। अमृता को ऐसे देखकर सैफ उनकी तरफ और आकर्षित हो गए। हालांकि सैफ को यह भी लगा कि मेरे घर आने पर अमृता ने न तो मेकअप किया और न ही तैयार हुईं।
विज्ञापन

6 of 7
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : file photo
सैफ थोड़े परेशान दिख रहे थे कि तभी अमृता ने सैफ से कहा कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि हम दोनों के बीच कुछ होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इसलिए निश्चिन्त रहो। इसके बाद सैफ और अमृता ने अपने जिंदगी से जुड़ी हर चीज एक दूसरे को बताई। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को किस भी किया। इस वाकया के बाद सैफ और अमृता को अहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते हैं। इस मुलाकात के बाद सैफ 2 दिन तक अमृता के घर पर ही रहे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। सैफ से अमृता उम्र में 13 साल बड़ी थी हालांकि इन दोनों के रिश्ते के बीच कभी भी उम्र की दीवार नहीं आई। शादी का फैसला अमृता सिंह के लिए भी काफी बड़ा था क्योंकि वह स्टार थी जबकि सैफ इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए स्ट्रगल कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैफ अली खान अमृता सिंह - फोटो : file photo
इन दोनों की लाइफ बहुत ही अच्छे से चल रही थी। उसी बीच अपने विदेशी ट्रिप के दौरान सैफ की जिंदगी में इटेलियन मॉडल रोजा आ गयीं और यही वजह दोनों तलाक का कारण बना, क्योंकि सैफ रोजा के साथ मुंबई में रहने लगे। अमृता और सैफ के बीच दूरियां बढ़ने लगी जिसके बाद अमृता से ये सब बर्दाश्त नहीं हो पाया और उन्होंने 2004 में सैफ से तलाक ले लिया | हालांकि रोजा से भी सैफ का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया। सैफ ने एक इंटरव्यू में बताया था, "अमृता ने तलाक के बदले मुझसे 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दिए थे। बाकी बची हुई रकम मैं अमृता को थोड़ा-थोड़ा करके दे रहा हूं। इसके अलावा मैं अमृता को हर महीने तब तक 1 लाख रुपए देता रहूंगा जब तक कि बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो जाता।"

पढ़ें: सैफ अली खान ने पहली पत्नी अमृता को दिया इस बात का श्रेय, बोले- 'एक वही थीं जो...'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें