फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृता के बयान पर आया सैफ का जवाब, बेटी के डेब्यू पर फंसा था पेंच

Thu, 29 Jun 2017 10:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
1 of 6
काफी समय से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान के बॉलीवुड डेब्यू की खबरों से फिल्मी गलियारा गर्माया हुआ है। कुछ दिनों पहले ही खबरे आई थी कि सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अमृता को सैफ का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं है।   
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं और वो खुश हैं कि सारा जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। हम सब कलाकारों के खानदान ताल्लुक रखते हैं और जाहिर सी बात है कि सारा के अंदर भी वही गुण हैं। लेकिन मैं उसे लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हूं क्योंकि एक्टिंग का प्रोफेशन टिकाऊ करियर नहीं है, क्योंकि मैं उससे प्यार करता हूं इसलिए मैं उसे लेकर परेशान हूं।  इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहना चाहता।

 
विज्ञापन

3 of 6
इसी को लेकर बताया जा रहा था कि अमृता को सैफ का ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होने इसे गैर जिम्मेदाराना बताया है। मतलब कि अमृता को लग रहा था कि सैफ सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सीरियस नहीं हैं। 

 

4 of 6
अब इस कड़ी में सैफ ने कहा है कि वो भी सारा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अमृता की तरह काफी सीरियस है। उन्होंने कहा है कि वो अपनी बेटी को पूरा सपोर्ट कर रहे हैं। सैफ ने आगे बताया कि उनका अमृता का इरादा एक जैसा है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
इसके साथ ही सैफ ने अमृता के उस बयान को अफवाह बताया है जिसमें अमृता ने उन्हें सारा के डेब्यू को लेकर गैर जिम्मेदाराना बताया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आपको बता दें कि सैफ और अमृता की शादी साल 2004 में टूट गई थी। इस शादी से सैफ को दो बच्चे है बेटी सारा और बेटा इब्राहिम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें