फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो फिल्मों में डेब्यू करेगा पटौदी खानदान का ये स्टार किड, पहली बार पिता ने किया खुलासा!

Wed, 18 Mar 2020 07:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इब्राहिम अली खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बॉलीवुड में एक और स्टार किड की जल्द ही एंट्री हो सकती है। ये स्टार किड हैं छोटे नवाब सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान। अभी तक सैफ या उनके परिवार की ओर से ऐसे कोई संकेत नहीं मिले थे कि इब्राहिम फिल्मों में एंट्री ले सकते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सैफ ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ibrahim Ali Khan - फोटो : सोशल मीडिया
इसका इशारा तब ही मिल गया था जब कुछ दिन पहले ही इब्राहिम अली खान ने कपड़े के ब्रांड के लिए फोटोशूट कराया था। उनके इस फोटोशूट की खूब चर्चा रही। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा कि 'मैं नहीं जानता कि मैं उसे लॉन्च करूंगा। ये एक ऑप्शन है और फिल्म उसके लिए अच्छा करियर है।'
विज्ञापन

3 of 5
Ibrahim, Sara and Amrita - फोटो : instagram
सैफ ने आगे कहा कि 'वह काफी स्पोर्टी है। एकेडमिक जॉब की जगह फिल्म में आने का आइडिया अच्छा है। फिलहाल उसकी बहन सारा को छोड़कर अभी इसमें कोई और ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहा है।' इसके साथ ही सारा ने इब्राहिम को डेब्यू से पहले जमकर तैयारी करने की सलाह दी है।

4 of 5
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ ने कहा, 'मैं उससे कहूंगा कि पहले अच्छे से तैयारी करे और फिल्म सेलेक्शन में सावधानी बरतें। दिखने में वह अच्छा है। मुझसे तो अच्छा ही है। चार्मिंग है। मैं ऐसा सोचता हूं कि मेरे सारे बच्चे अभिनय के क्षेत्र में रुचि लें। हालांकि अभी वो छोटा है। ऐसे में पहले वह अपनी पढ़ाई खत्म करे। उसके बाद वो जो भी करेगा हम उसमें मदद करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ibrahim ali khan - फोटो : social media
इब्राहिम को क्रिकेट खेलने का भी काफी शौक है। कई बार क्रिकेट खेलते उनका वीडियो सामने आया है। वो अक्सर प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें लेने के लिए पेपराजी के बीच होड़ रहती है। 

अक्षय कुमार की अभिनेत्री ने शेयर की बचपन की तस्वीर, कोरोना वायरस पर लिखा कैप्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें