फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ अली खान के बारे में आई बुरी खबर, सुनकर करीना को लग सकता है झटका

Sun, 22 Jul 2018 06:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
saif ali khan with taimur
कभी चौथे खान कहलाने वाले सैफ अली खान की स्थिति डांवाडोल है। पिछले चार साल से उनका करियर लगातार ढलान पर है और आज हालत यह बन गए कि निर्माता उन पर दांव लगाने को राजी नहीं। वे सैफ के नाम पर राजी भी होते हैं तो उनकी मुंहमांगी फीस नहीं देना चाहते। उन्हें लग रहा है कि सैफ बॉक्स ऑफिस से धन वापस लाने की स्थिति में नहीं हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
saif ali khan
हाल में सैफ एक चर्चित वेबसीरीज में आए परंतु इससे भी उनकी लोकप्रियता में सुधार नहीं हुआ। यही कारण है कि पिछले दिनों निर्देशक शिवम शायर की अगली फिल्म के लिए निर्माता सैफ के नाम पर तैयार नहीं हुए। बॉक्स ऑफिस पर सफल 'नाम शबाना' का निर्देशक शिवम नायर ने पिछले साल उज्मा खान की बायोपिक बनाने की घोषणा की थी। 

 
विज्ञापन

3 of 4
saif ali khan
चर्चा है कि उन्होंने इस फिल्म में एक अहम रोल के लिए सैफ से बात की थी। उज्मा से एक पाकिस्तानी ने धोखे से विवाह कर लिया था और बंदूक की नोंक पर अपने देश में बंधक बना रखा था। सैफ को फिल्म में भारतीय उच्चायोग में काम करने वाले अधिकारी का रोल दिया गया था। 

 
विज्ञापन

4 of 4
saif ali khan
बताया जाता है कि सैफ की रोल में दिलचस्पी थी परंतु निर्माता उनके नाम पर सहमत नहीं थे। सूत्रों के अनुसार निर्माता सैफ को उनकी मार्केट प्राइज देने के लिए तैयार नहीं थे क्योंकि इधर एक के बाद एक उनकी फिल्में नाकाम रहीं। सबसे बुरा हाल उनकी पिछली दो फिल्मों 'शेफ' और 'कालाकांडी' का हुआ। जिन्हं ओपनिंग तक नहीं लगी। उज्मा की बायोपिक के लिए इलियाना डिक्रूज को फाइनल किया गया है। लीड ऐक्टर की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें