फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 साल पहले जब सैफ ने छोड़ दिया था सलमान खान का साथ, होटल का बिल चुकाए बिना ही भागे

Sun, 19 May 2019 03:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
saif ali khan, salman khan - फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों फिल्म भारत को लेकर चर्चा में हैं तो वहीं सैफ अली खान भी जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में दिखेंगे। वैसे दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला फिल्म हम साथ-साथ हैं के दौरान खूब देखी गई लेकिन इसी बीच ऐसा कुछ हुआ कि सलमान को अकेले ही छोड़कर सैफ होटल से वापस आ गए।
विज्ञापन

2 of 5
saif ali khan - फोटो : social media
करीब 21 साल पहले फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग चल रही थी। फिल्म में सलमान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी थे। जिस वक्त फिल्म की शूटिंग चल रही थी सभी सितारे जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ठहरे हुए थे। यह वह फिल्म थी जब सलमान पर काले हिरण के शिकार का आरोप लगा।
विज्ञापन

3 of 5
salman khan
इंडिया टुडे के मुताबिक, काले हिरण के शिकार के बाद सभी एक्टर्स अपने होटल वापस लौट आए थे। जिसके बाद जांच के दौरान पुलिस होटल पहुंची और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई।

4 of 5
Salman Khan & Sonali Bendre - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक, जमानत मिलने के बाद सैफ अली खान सलमान को छोड़कर वापस मुंबई आ गए थे। यही नहीं उन्होंने होटल का 15.5 लाख रुपए का बिल भी नहीं भरा और प्रोड्यूसर्स पर बिल चुकाने के लिए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sacred Games 2 - फोटो : amar ujala mumbai
वर्कफ्रंट की बात करें नेटफ्लिक्स का वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स का पहला सीजन धमाकेदार रहा था, जिसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया टीजर रिलीज किया है। टीजर में सेक्रेड गेम्स के सभी मुख्य किरदारों को एक-एक कर दिखाया गया है। सबसे पहले सैफ अली खान आते हैं, फिर नवाजुद्दीन। इसके बाद जिन चेहरों ने चौंकाया वो हैं कल्कि केकलां और रणवीर शौरी। टीजर के आखिर में पंकज त्रिपाठी नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें