फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां देखिए सैफ और करीना के घर की INSIDE तस्वीरें, तांडव विवाद के बाद इसी के बाहर बढ़ाई गई है सुरक्षा

Mon, 18 Jan 2021 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
अली अब्बास जफर निर्देशित और सैफ अली खान अभिनीत वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोगों का आरोप है कि सीरीज में दिखाए कुछ सीन्स धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। विरोध को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर सैफ अली खान के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

2 of 8
सैफ अली खान के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर इसकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें सैफ-करीना के घर फॉर्च्यून हाईट्स के बाहर सुरक्षा बल देखने को मिल रही है। तो चलिए आज हम आपको दिखाते हैं इस घर के अंदर की तस्वीरें....
विज्ञापन

3 of 8
करीना कपूर और सैफ अली खान - फोटो : instagram/bebo_fanpage
यह तस्वीर सैफ और करीना के घर की ही है। दोनों ने अपने घर को रॉयल लुक दिया है और कई फोटोशूट्स वे अपने इसी घर में कराते हैं।

4 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर और सैफ का ये घर इतना लैविश है कि वो दोस्तों के साथ तमाम पार्टियां अपने घर में ही कर लेते हैं। करीना अक्सर अपने इस घर की झलक तस्वीरें के जरिए दिखाती रहती हैं। करीना ने अपना एक नया घर भी खरीद लिया है।
विज्ञापन

5 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान को पढ़ने का बेहद शौक है ऐसे में उनके इस घर में लाइब्रेरी भी है जहां सैफ अक्सर टाइम स्पेंड करते हैं। उनकी ज्यादातर तस्वीरें लाइब्रेरी की ही मिलेंगी।
विज्ञापन

6 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान परिवार के साथ बांद्रा की फॉर्च्यून बिल्डिंग में रहते हैं। यह एक आलीशान अपार्टमेंट है, जिसे पटौदी खानदान को देखते हुए राजसी लुक दिया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
सैफ और करीना के घर की बालकनी में काफी पेड़ पौधे लगे हुए हैं। इस तस्वीर में आप सैफ और तैमूर को बालकनी में पौधे लगाते देख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
सैफ और करीना का घर - फोटो : इंस्टाग्राम
करीना कपूर (Kareena Kapoor) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं। वहीं सैफ हाल ही में अली अब्बास जफर की वेब सीरीज तांडव में नजर आए हैं जिसके एक सीन को लेकर काफी विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें