एक्टर सैफ अली खान का नया लुक सामने आया है जिसमें उनके सिर पर कई चोटियां दिख रही हैं, जो कि बहुत अजीब लग रही हैं। सैफ ने सफेद रंग की शर्ट पर पीले रंग का जैकेट पहन रखा है।
पढ़ें: 'कालाकांडी' का टीजर रिलीज, पहले नहीं देखा होगा सैफ का ये अंदाज
विज्ञापन
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : samaa
दरअसल, लंबे इंतजार के बाद सैफ अली खान की फिल्म 'कालाकांडी' का ट्रेलर आज रिलीज होने वाला है। फिल्म 'कालाकांडी' में सैफ अली खान अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है। अब फिल्म का मोशन पोस्टर सामने आया है। मोशन पोस्टर में बताया गया कि फिल्म का नया ट्रेलर 6 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।
Alright folks, let the Kaalakaandi begin! #KaalakaandiTrailerTomorrow #SaifAliKhan @cinestaanfilmco @ashidua_fue #KunaalRoyKapur @neilbhoopalam @Akshay0beroi @deepakdobriyal @ShenazTreasury @sobhitaD @Ishatalwar @ActorVijayRaaz #ShivamPatil pic.twitter.com/BCDY2CVIBD
— Kaalakaandi (@KaalakaandiFilm) December 5, 2017
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 'कालाकांडी' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान कैंसर के मरीज होते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें कैंसर है तो वो मानसिक संतुलन खो बैठते हैं, इस फिल्म में सैफ का कैरेक्टर डार्क शेड में है।
4 of 5
saif ali khan
फिल्म के डायरेक्टर अक्षत वर्मा हैं। सैफ के अलावा इस फिल्म में अक्षय ओबेरॉय भी मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय इससे पहले फिल्म 'फितूर' में दिखे थे। इनके अलावा दीपक डोबरियाल, कुनाल रॉय कपूर और अमायरा दस्तूर भी अहम रोल में नजर आएंगे।
मोशन पोस्टर के बाद सैफ अली खान ने एक बयान में कहा कि इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह एक मजेदार फिल्म होगी। मुंबई की खूबसूरती को निर्देशक अक्षत वर्मा ने बेहतरीन तरीके से दिखाया है। बता दें कि सैफ अली खान की पिछली फिल्म 'शेफ' थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थीं।